राजस्थान के लोग कुएं से निकालने गए बकरा, निकला मध्य प्रदेश का 17 साल का जिंदा लड़का, जानिए माजरा

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के गांव ह​थियाना व कीरखेड़ा में अजीब मामला सामने आया है। यहां कुएं में एक बकरा गिर गया था। उसे बाहर निकालने में जुटे ग्रामीण उस समय दंग रह गए जब कुएं से बकरे की बजाय एक लड़का निकला। लड़के ने फिर जो आपबीती सुनाई। वो सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

पत्थर के सहारे बैठा था लड़का

पत्थर के सहारे बैठा था लड़का

दरअसल, हुआ यूं कि गांव हथियाना और कीरखेडा के बीच रास्ते के पास शनिवार को एक चरवाहे का बकरा कुंए में गिर गया। उसने ग्रामीणों को जानकारी दी ओर बकरा निकलवाने में मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने कुएं में झांका तो यह देखकर चकित रह गए कि एक लड़का पानी में पत्थर के सहारे टिका हुआ था। ग्रामीणों ने बकरे के साथ उसे भी बाहर निकाला।

 नयागांव का रहने वाला है लड़का

नयागांव का रहने वाला है लड़का

जानकारी के अनुसार लड़का देवीलाल कुम्हार मध्य प्रदेश के नयागांव का रहने वाला है। उसने बताया कि गुरुवार को उसका जीजा उसे बाइक पर सांवलियाजी और शनि महाराज मंदिर लेकर आया था। यहां मार्ग पर बाइक बंद होने पर उसके जीजा ने पेड़ से डाली तोड़ कर लाने एंव टंकी में पेट्रोल चेक करने को कहा।

 जीजा ने दिया था कुएं में धक्का

जीजा ने दिया था कुएं में धक्का

जब वह डाली तोड़ रहा था वहां झाड़ियों से घिरा कुंआ था। तभी उसके जीजा ने उसे कुएं में धकेल दिया और वहां से चला गया। लड़के ने बताया कि उसके बाद से वह लगातार मदद के लिए आवाजें लगाता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुना। वह कुएं में पत्थर के सहारे टिका रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और उसके परिजनों को बुलाया गया। परिजन उसे अपने साथ ले गए। परिजनों ने अपने ही क्षेत्र के थाने में इसका मामला दर्ज करवाने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+