VIDEO: चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा बेटा, बोला- 'पहले गहने लाकर दो, फिर करने दूंगा अंतिम संस्कार
Maa Ki Chita Par Leta Beta: घर का पारिवारिक विवाद श्मशान तक पहुंच गया। रिश्ते चिता पर आकर बिखर गए जब एक बेटा अपनी मां के अंतिम संस्कार को रोककर चांदी के कड़ों की मांग करने लगा। वह चिता पर लेट गया और तब तक वहां से हटने को तैयार नहीं हुआ, जब तक उसे गहने नहीं सौंपे गए। यह हैरान कर देने वाला मामला राजस्थान से सामने आया है।
Video Viral में दिखी हद पार करती जिद
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला की अर्थी श्मशान में चिता पर रखने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उसका एक बेटा चिता के ऊपर बैठ जाता है। लोग उसे वहां से हटने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह टस से मस नहीं होता।

यह भी पढ़ें- Explainer: उदयपुर ने मार्बल आयात बंद कर तुर्किये को कितने करोड़ का झटका दिया? भारत को क्या नुकसान?
चिता पर लेटा बेटा बोला- 'मां के साथ ही जल जाऊंगा'
चिता पर बैठा बेटा मौके पर मौजूद लोगों से घरेलू संपत्ति विवाद को लेकर बहस करता दिख रहा है। महिला के बाकी बेटे शव को चिता पर रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह लगातार अड़ंगा डालता रहता है। यहां तक कि वह चिता पर लेट गया और कहने लगा कि वह मां के साथ ही जल जाएगा।
घोर कलयुग का आगाज! Part 9
Posted by Kalpana Dhaka 2.0 on Thursday, May 15, 2025
यह भी पढ़ें- Rajasthan weather: राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, बीकानेर में धूलभरी आंधी, कई जिलों में बारिश
80 वर्षीय भंवरी देवी के अंतिम संस्कार में हुआ हंगामा
यह मामला राजस्थान के जयपुर से सटे कोटपूतली-बहरोड़ जिले के लीला का बास ढाणी गांव का है। यहां 80 वर्षीय भंवरी देवी का निधन हो गया था। जब श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तब उनका बेटा कहने लगा-"हमें आज तक कुछ नहीं मिला, पहले मां के चांदी के कड़े दो, तभी अंतिम संस्कार होने दूंगा।" जैसे-जैसे विवाद बढ़ा, वह अचानक चिता पर लेट गया।
घोर कलयुग का आगाज! Part 10
Posted by Kalpana Dhaka 2.0 on Thursday, May 15, 2025
यह भी पढ़ें- MLA जयकृष्ण पटेल ने राजस्थान विधानसभा में क्या पूछने के बदले ली ₹20 लाख की घूस, देखें प्रश्न-उत्तर की सूची
दो घंटे तक मनाते रहे रिश्तेदार
भंवरी देवी के अंतिम संस्कार में शामिल परिवारजन और रिश्तेदार करीब दो घंटे तक उस बेटे को समझाते रहे। लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा कि पहले चांदी के कड़े लाकर दिए जाएं, तभी वह चिता से हटेगा। आखिरकार, उसे श्मशान में ही चांदी के कड़े लाकर दिए गए, तब जाकर वह चिता से हटा और अंतिम संस्कार हो सका।

मृतका के सात बेटों में से एक कर रहा था विवाद
भंवरी देवी के पति छीतरमल रैगर का पहले ही निधन हो चुका है। उनके कुल सात बेटे हैं, जिनमें से एक की पहले मृत्यु हो चुकी है। चांदी के कड़ों को लेकर विवाद करने वाला बेटा ओमप्रकाश बताया जा रहा है, जो पांचवें नंबर का है। यह घटना करीब 13 दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घोर कलयुग का आगाज! Part 10
Posted by Kalpana Dhaka 2.0 on Thursday, May 15, 2025
यह भी पढ़ें- Rajasthan Border: राजस्थान में 3 डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, तुर्किये से मार्बल आयात बंद












Click it and Unblock the Notifications