टीचर से मोहब्बत करता था छात्र, शादी के लिए मना करने पर पार की हैवानियत की सारी हदें
लुधियाना। स्कूल टीचर से एक तरफा प्यार में एक छात्र ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। उसने टीचर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सिर और चेहरे पर 120 टांके आए हैं। हर किसी को झकझोर देने वाली यह घटना पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना इलाके के गांव जसपालों की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीएन एवरेस्ट मॉडल हाई स्कूल में नवजोत कौर बच्चों को पढ़ा रही थी। तभी आरोपी युवराज सिंह अंदर आया और टीचर को अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया। युवराज सिंह उसका पूर्व विद्यार्थी था। एक माह पहले उसने मोबाइल पर शादी का मैसेज भेजा था।
स्कूल की छुट्टी होने पर जैसे ही नवजोत घर जाने लगी तभी वह फिर से अंदर आया और दातर से वार कर दिए। खून से लथपथ नवजोत के गिरने के बाद भी सिरफिरा हमला करता रहा। बाद में फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
अस्पताल में भर्ती नवजोत कौर ने बताया कि युवराज सिंह ने उसे मोबाइल पर शादी का मैसेज भेजा तब उसने उसे समझाते हुए अपने परिजन को भी यह बात बताई थीा। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसे ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। बुधवार को भी उसे समझाया था। आरोपी ने बताया कि नवजोत कौर ने उसे धोखा दिया और पागल कहते हुए उसे शादी से मना कर दिया था। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications