राजस्थान में सर्दी का सितम: चुरु में तापमान -0.5, फतेहपुर में -1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

राजस्थान के चुरु में तापमान -0.5, फतेहपुर में -1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

जयपुर,

20
दिसंबर:
राजस्थान
में
हाड़
कंपा
देने
वाली
सर्दी
लगतार
जारी
है।
सूबे
के
कई
शहरों
में
तापमान
शून्य
से
भी
नीचे
चला
गया
है।
मौसम
विभाग
ने
सोमवार
को
बताया
है
कि
प्रदेश
में
पिछले
24
घंटों
के
दौरान
सबसे
कम
न्यूनतम
तापमान
चुरू,
सीकर,
फतेहपुर
और
करोली
में
दर्ज
किया
गया
है।
चुरू
और
सीकर
में
न्यूनतम
तापमान
-0.5
डिग्री
सेल्सियस
दर्ज
किया
गया।
वहीं
करोली
में
-0.1
डिग्री
सेल्सियस
और
फतेहपुर
में
-1.8
डिग्री
सेल्सियस
दर्ज
किया
गया।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

चार जिलों में पारा शून्य से नीचे

चार जिलों में पारा शून्य से नीचे

रविवार को मौसम विभाग ने बताया था कि राजस्थान के चार जिलों चूरू, सीकर, जयपुर और सिरोही में पारा शून्य से नीचे चला गया। प्रदेश के चार जिलों चूरू, सीकर, जयपुर और सिरोही में पारा शून्य से नीचे चला गया। सीजन में यह पहली बार हुआ है जब राजस्थान के चार जिलों में एक साथ पारा शून्य नीचे दर्ज हुआ है।

राजस्थान को आने वाले दिनों में मिलेगी सर्दी से राहत

राजस्थान को आने वाले दिनों में मिलेगी सर्दी से राहत

पारा गिरने से किसानों की चिता बढ़ गई है, क्योंकि अब रबी की फसलों पर पाला पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग जयपुर ने 20 व 21 दिसंबर को प्रदेशभर में सर्द हवाएं चलने और तापमान कम रहने की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 21 दिसंबर को बाद से मौसम में मामूली बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान बढ़ने लगेगा। ऐसे में 21 दिसंबर के बाद सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है।

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान ही नहीं राजधानी दिल्ली समेत उत्‍तर भारत के ज्‍यादातर इलाकों में तगड़ी ठंड़ पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। उत्तराखंड, जम्‍मू और कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्‍सों में अच्‍छी-खासी बर्फबारी हुई है। उसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल कुछ दिन ऐसे ही ठंड जारी रहेगी।

Recommended Video

      Weather Update: Rajasthan में सर्दी का सितम जारी, माइनस में पहुंचा Tempreture | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+