Love Jihad Alwar: जुनैद हिंदू बनकर लिव इन में रहा, रोहित बनकर शादी रचाने के बाद दिया धोखा

अलवर जिले के ककराली गांव निवासी जुनैद पर दिल्‍ली की युवती से धर्म छिपाकर शादी करने व धोखा देने का आरोप है।

Love Jihad Rajasthan: राजस्‍थान के अलवर के जुनैद व दिल्‍ली की युवती की सोशल मीडिया वाली लव स्‍टोरी में कथित तौर पर लव जिहाद सामने आया है।

युवती का आरोप है कि जुनैद ने खुद को हिंदू बताकर पहले उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा फिर शादी कर ली और अब धोखा दे दिया।

Love Jihad Alwar rajasthan

कथित तौर पर अलवर लव जिहाद केस का खुलासा उस वक्‍त हुआ जब‍ युवती दिल्‍ली से युवक के गांव ककराली पहुंची। फिर महिला पुलिस थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया।

अलवर महिला थाना प्रभारी ताराचंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दिल्‍ली की युवती की रिपोर्ट पर अलवर जिले की रामगढ़ तहसील के गांव ककराली निवासी जुनैद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। युवती का मेडिकल करवाने के बाद उसके 164 के बयान भी करवाएंगे।

राजस्‍थान तक की एक खबर के अनुसार अलवर में रहकर फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही दिल्‍ली की युवती की साल 2022 में इंस्‍टाग्राम पर जुनैद से जान पहचान हुई थी। जुनैद ने आईडी में अपना नाम रोहित रखा हुआ था। युवती को उसने खुद को हिंदू बता रखा था।

दोस्‍ती प्‍यार में बदली तो दोनों लिव इन में रहने लगे। फिर उदयपुर में जाकर शादी रचा ली। शादी के बाद रोहित ने आईडी अपना नाम जुनैद रख लिया और दूसरी लड़की से निकाह भी कर लिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती जुनैद के गांव काकराली पहुंची। इसके बाद उसने जुनैद के खिलाफ अलवर के महिला पुलिस थाने में दुष्‍कर्म व लव जिहाद की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस अभी जुनैद की तलाश कर रही है।

युवती का यह भी आरोप है कि जुनैद ने अपने परिवार में किसी के बीमार होने के बहाने उससे आठ लाख रुपए भी ऐंठ लिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+