Jhunjhunu: उदयपुरवाटी में दुकान लूटने आए बदमाश, व्यापारी ने लॉक कर दिया गल्ला, देखें वायरल वीडियो
उदयपुरवाटी व्यापारियों ने सोमवार को बस स्टैंड से लेकर मुख्य बाजार जांगिड़ मोहल्ला तीन नंबर चुंगी नई सब्जी मंडी घूमचक्कर होते हुए थाने तक आक्रोश रैली निकाली।

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी में दिनदहाड़े दुकान लूटने का प्रयास किया गया है। हाथ में बंदूक थामे बदमाश दुकान में घुस गए और गल्ला लूटने की कोशिश करने लगे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वारदात के आरोप में उदयपुरवाटी के व्यापारियों ने आक्रोश जताया व बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थानाधिकारी को ज्ञापन भी दिया।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी बस स्टैंड पर मावता हाल आबाद हीरालाल गोयल पुत्र शंकरलाल गोयल ने दुकान कर रखी है। शाम को दो नकाबपोश हाथों में देशी कट्टा लिए दुकान में घुसे। दुकान पर हीरालाल गोयल और उनकी पत्नी रिंकू देवी काउंटर पर बैठे थे।
एक नकाबपोश ने आते ही मालिक हीरालाल और उसकी पत्नी को धमकाया। दूसरा नकाबपोश काउंटर के नजदीक खड़ा रहा। इस दौरान एक नकाबपोश गल्ला खंगालने लगा। इसी दौरान दुकानदार व उसकी पत्नी मौका देखकर अंदर की तरफ चले गए। नकाबपोश गल्ला तोड़ नहीं पाया।
इस दौरान बदमाशों ने एक फायर दुकान ये अंदर व 2 फायर दुकान के बाहर किए। पड़ोसी फारूक पकड़ने के लिए दौड़ा तो उसका पैर फिसल गया। इस दौरान वे बाहर खड़े तीसरे साथी के साथ बाइक और बैठकर फरार हो गए। हवाई फायर से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात स्थल थाने से महज 100 से 150 मीटर की दूरी पर है।
इस प्रकरण को लेकर उदयपुरवाटी व्यापारियों ने सोमवार को बस स्टैंड से लेकर मुख्य बाजार जांगिड़ मोहल्ला तीन नंबर चुंगी नई सब्जी मंडी घूमचक्कर होते हुए थाने तक आक्रोश रैली निकाली। पूर्व विधायक सुमन चौधरी के नेतृत्व में एसएसओ बृजेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इसके बाद बस स्टैंड पर सभा हुई, जिसे पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, संदीप सैनी व्यापार मंडल अध्यक्ष, हिमांशु गोयल आदि ने संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications