Loksabha Election: जयपुर ग्रामीण लोकसभा से दावेदार कौन ? BJP से रघुवीर मीना तो कांग्रेस से अनिल चौपड़ा आगे

Loksabha Election: जयपुर ग्रामीण लोकसभा से दावेदार कौन ? BJP से रघुवीर मीना तो कांग्रेस से अनिल चौपड़ा आगे

Loksabha Election को लेकर देशभर में तैयारी शुरू हो चुकी है, जहां प्रदेश की अलग-अलग लोकसभा सीटों पर BJP और कांग्रेस दोनों ही दलों ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

loksabha-election-who-is-the-contender-from-jaipur-rural-lok-sabha-raghuveer-meena-from-bjp-and-an

इस बीच अब सियासी गलियारों के साथ-साथ जनता के बीच यह चर्चा चल रही है कि, राजस्थान की 25 अलग-अलग लोकसभा सीटों से दावेदार आखिर कौन होगा? BJP और कांग्रेस आखिर किसे प्रत्याशी बनाएंगे।

सियासी गलियारों के साथ-साथ आमजन के बीच चल रही चर्चाओं को ध्यान में रखते हुए वन इंडिया हिंदी ने 'दावेदार कौन?' सीरीज शुरू की है, जिसके तहत हम आपको बताएंगे कि आखिर आपकी लोकसभा सीट से 'दावेदार कौन?' हो सकता है।

दावेदार कौन?, में हम बात करेंगे राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट की, प्रदेश की राजधानी के ग्रामीण अंचल की प्रमुख लोकसभा सीट में से एक जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट में आमेर,कोटपूतली,झोटवाड़ा, विराटनगर, शाहपुरा, फुलेरा, जमवारामगढ़, अलवर जिले की बानसूर विधानसभा सीट इसमें शामिल है।

जयपुर ग्रामीण और अलवर दोनों ही जिलों की कुल 8 विधानसभा सीटें जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

अभी तक इस सीट से BJP के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सांसद थे। जो कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में विधायक से निर्वाचित होकर कैबिनेट मंत्री बनाए जा चुके है।

वहीं अब आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी BJP की ओर से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ खेमें के करीबी माने जाने वाले रघुवीर सिंह का नाम सबसे आगे चलता दिखाई दे रहा है।

उधर कांग्रेस में चल रहे सियासी उफान में नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं से लोकसभा चुनावों की गपशप को रोचक बना दिया है।

चर्चा है कि जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के परिसीमन के बाद पहली हुए चुनाव में लोकसभा चुनाव जीतकर मंत्री बने पूर्व मंत्री लाल चंद कटारिया का नाम भी कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं में तेज चल रहा है।

चर्चा है कि लालचंद कटारिया लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते है और भाजपा से लोकसभा चुनावों टिकट लेकर चुनाव लड़ सकते है।

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट को जीतने के लिए कांग्रेस भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है, कांग्रेस ने इस लोकसभा सीट को जीतने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

इस लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से प्रमुख तौर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट खेमे के अनिल चौपड़ा का नाम टिकट के दावेदारों की रेस में सबसे आगे चलता दिखाई दे रहा है।

जिसके पीछे की वजह चौपड़ा का लंबा राजनीतिक और सामाजिक अनुभव होने के साथ-साथ लोकसभा सीट पर गहरी पकड़ होना भी है।

हालांकि चौपड़ा के परिवार से कोई लोग राजनीति में सक्रिय नहीं रहे हैं, लेकिन सामाजिक तौर पर सक्रियता होने से इसका फायदा चौपड़ा को आने वाले लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+