Rajasthan: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रामदेवरा पहुंच की पूजा अर्चना, जानिए क्या मांगी अपनी मनोकामना ?

Rajasthan Om Birla News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आज एक दिवसीय यात्रा पर रामदेवरा पहुंचे और डेढ़ किलो मीटर की पैदल यात्रा कर बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर पूजा अर्चना कर मनोकामनाएं की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पंगत में बैठ कर प्रसादी भी की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बाबा रामदेव समाधि स्थल पर मखमली चादर काजू बादाम अखरोट मिश्री पतासा का प्रसाद चढ़कर देश में खुशहाली की कामना को लेकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पोकरण विधायक प्रताप पुरी महाराज बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल व अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

lok-sabha-speaker-om-birla-reached-ramdevra-babas-samadhi-and-offered-prayers-and-wished-him-well

बाबा रामदेव समाधि समिति के पुजारी अरुण छगानी द्वारा उन्हें विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई गई। समाधि स्थल पर 15 मिनट तक रुक कर उन्होंने खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की।

Recommended Video

    Rajasthan: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रामदेवरा पहुंच की पूजा अर्चना, जानिए क्या मांगी अपनी मनोकामना ?

    बाबा रामदेव समाधि स्थल के द्वारा संचालित भोजनशाला भी पहुंचे वहां पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अपने हाथ से वहां प्रसदी ग्रहण कर रहे हैं भक्तों को भोजन प्रसादी भी परोसी इससे पूर्व रामदेवरा पहुंचने पर बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से उनका जोरदार अभिनंदन व स्वागत भी किया गया।

    बाबा रामदेव समाधी समिति गादी पति राव भोम सिंह की तरफ से माला साफा शाल पहनाकर स्वागत किया गया। वह स्मृति चिन्ह स्वरूप बाबा रामदेव की प्रतिमा भेंट की।

    इन दोनों बाबा रामदेव का भादवा मेला पूरे परवान पर चल रहा है ऐसे में उन्होंने घूम कर मेला व्यवस्थाओं भी देखी वह कतार में लगे श्रद्धालुओं की तरफ हाथ हिला कर उनका अभिवादन भी किया। अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे के गुलाम से रामदेवरा पहुंचे। हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका जोरदार अभिनंदन का स्वागत किया गया।

    इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि बाबा रामेदव का स्थान सम्पूर्ण देश में आस्था का धाम है। यहां पर बाबा रामदेव की समाधि पर हजारों, लाखों लोग पैदल चल कर यात्रा करके आते है। इस समाधि स्थल पर सामाजिक समरसता, सद्भावना, एकता का संदेश मिलता है।

    वहीं दलित व्यक्तियों के न्याय के लिए रामदेवरा जी का संघर्ष और त्याग हम सबकों प्रेरणा देता है। बाबा रामदेव जी ने सभी धर्माों को, सभी जातियों को, ऊपर उठकर मानव सेवार्थ काम किया है। उनकी मानव सेवा काम को हम सब आगे बढ़ाएं और सामाजिक सदभावना, सामाजिक एकता समरूपता का संदेश देश औऱ दुनिया को दें।

    देश और प्रदेश में समृद्धि आए, खुशहाली आए, समाज के वंचित गरीब व्यक्तियों के जीवन का कल्याण हो यहीं हम बाबा रामदेव की समाधि पर प्रार्थना करते है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+