कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का एक्सीडेंट, DSP की कार से OM BIRLA की गाड़ी की टक्कर
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मंगलवार को सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। राजस्थान के कोटा जिले के रावतभाटा के पास लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की कार का एक्सीडेंट हो गया। बिड़ला एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चारभुजानाथ मंदिर जा रहे थे।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार इन दिनों लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अपने गृहक्षेत्र कोटा प्रवास पर हैं। मंगलवार को चारभुजानाथ मंदिर जाते समय रास्ते में रावतभाटा के पास उनकी कार डीएसपी की गाड़ी से टक्करा गई।
डीएसपी की गाड़ी बिड़ला के दौरे के चलते एस्कॉर्ट में लगी हुई थी। डीएसपी की गाड़ी के सामने अचानक गाय आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। इससे कोई हताहत नहीं हुआ है। ओम बिड़ला की गाड़ी आगे से थोड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।












Click it and Unblock the Notifications