लोकसभा चुनाव : अजमेर के नांदसी गांव में आज हो रहा पुनर्मतदान,मतदाताओं की उमड़ी भीड़
Lok Sabha Election Repoling: राजस्थान में अजमेर के नांदसी में मतदान केंद्र पर आज पुनर्मतदान हो रहा है। एक बार फिर मतदाताओं में मतदान को लेकर जबरदसत उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से मतदान केंद्र पर भीड़ उमड़ रही है।
अजमेर लोकसभा सीट के अजमेर में नांदसी गांव के बूथ पर दोपहर 3 बजे तक रिकॉर्ड 61.71 फीसदी मतदान हो गया है। इस बार मतदानकर्मी पूरी सावधानी और सतर्कता बरतर रहे है ताकि कोई लापरवाही ना हो।

आपकों बता दे अजमेर लोकसभा सीट के नांदसी गांव का यह मतदान केंद्र नम्बर 195 है। जहां पर पिछली बार 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान समाप्त होने के बाद मतदानकर्मियो की लापरवाही से अहम दस्तावेज रास्ते में ही कही गुम हो गए थे जिसके बाद आज फिर मतदान करवाया जा रहा है।
राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट में मसूदा विधानसभा क्षेत्र के नांदसी गांव के बूथ संख्या 195 पर आज पुनर्मतदान हो रहा है। इस बूथ की वोटर लिस्ट में 753 मतदाता हैं जिन्हें दोबारा अपने मताधिकार इस्तेमाल करने का मौका मिला है। सुबह 7 से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।
राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट के नांदसी गांव में आज रिपोलिंग हो रही है। बूथ पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। जब मतदान कर्मी वोटिंग पूरी होने के बाद यहां से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में मतदान सामग्री का बैग गायब हो गया, जिसमें रजिस्टर और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। इसके चलते यहां रिपोलिंग हो रही है।
यहां 753 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण में 26 अप्रेल को यहां हुए मतदान में 395 वोट पड़े थे।
रास्ते में गुम हो गया था रजिस्टर
मतदान के बाद यहां से वोटिंग से जुड़े दस्तावेज गायब होने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर भारती दीक्षित ने पीआरओ रामकिशोर रेगर, विश्वेंद्र कुमार बेरवा, राजेंद्र सिंह, गोपाल उर्फ बद्री को सस्पेंड कर दिया था।
उन्होंने बताया कि रास्ते में मतदान सामग्री का बैग गायब हो गया, जिसमें रजिस्टर और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। रजिस्टर गुम होने की जानकारी मतदान दल को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचने पर पता लगी, जब वो जरूरी दस्तावेज जमा करा रहा थे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications