आज हुए लोकसभा चुनाव तो देश के इस राज्य में किस दल को मिलेंगी कितनी सीटें? नया सर्वे सिर घूमा देगा

Lok Sabha Elections Opinion Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इस वक्त देश में सियासी पारा चरम पर है, जोड़-तोड़ और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति ने जोर पकड़ा हुआ है।

Lok Sabha Elections

तो वही दूसरी ओर भाजपा पूरे आत्मविश्वास के साथ इस बार के चुनावों में 400 से ज्यादा की सीटें जीतने का दावा कर रही है और उसे पूरा भरोसा है कि वो इस बार जीत की हैट्रिक जरूर लगाएगी।

बीजेपी का आत्मविश्वास चरम पर

राजनीति के जानकारों का कहना है कि बीजेपी का आत्मविश्वास इसलिए बढ़ा हुआ है क्योंकि उसकी पकड़ इस वक्त हिंदी बेल्ट के राज्यों पर जबरदस्त है। दिसंबर 2023 में आए एमपी-छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव परिणामों से उसका आत्मविश्वास चार गुना बढ़ गया है। खासकर के राजस्थान नें, जहां के विधानसभा चुनावों में उसने बंपर जीत हासिल की है।

कसभा चुनाव में भी चलेगा बीजेपी का जादू?

लेकिन यही जादू उसका लोकसभा चुनाव में भी चलेगा? क्या राहुल गांधी का 'भारत न्याय यात्रा' कांग्रेस के लिए वोट नहीं जुटा पाएगी? इस तरह से सवाल हर किसी के मन में घूम रहे हैं। अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो राजस्थान में कांग्रेस या इंडिया अलायंस का क्या हाल होगा? क्या एक बार यहां पर बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए ही जीत जाएगा?

एबीपी न्यूज सी वोटर ने एक ओपिनियन पोल किया

इसी सवाल का जवाब जानने के लिए एबीपी न्यूज सी वोटर ने एक ओपिनियन पोल किया, जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई। आपको बता दें कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं।

उसने जनता से सीधे प्रश्न किया- अगर आज राजस्थान में लोकसभा चुनाव हों तो किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी?

  • कुल सीटें 25
  • बीजेपी 25
  • कांग्रेस 0
  • अन्य 0

अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो सर्वे रिपोर्ट निम्मनलिखित हैं...

  • बीजेपी- 60 प्रतिशत
  • कांग्रेस- 39 प्रतिशत
  • अन्य- 01प्रतिशत

अपनी प्रतिक्रिया नीचे के कमेंट बॉक्स में दें

मतलब कहने का ये कि सर्वे के हिसाब से तो आज की डेट में अगर लोकसभा चुनाव हो जाएं तो राजस्थान में भाजपा क्लीन स्वीप करने वाली है और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने वाला है। जो कि पार्टी के लिए एक चिंता का विषय हो सकता है। आपको बता दें कि एबीपी न्यूज सी वोटर ने ये सर्वे 1 फरवरी से 10 मार्च के बीच किया है। आप भी इस सर्वे पर अपनी राय दे सकते हैं, अपनी प्रतिक्रिया नीचे के कमेंट बॉक्स में जरूर दर्ज कराएं।

2019 लोकसभा चुनाव ये था रिजल्ट

  • कुल सीटें -25
  • बीजेपी-24
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी -1 (हनुमान बेनीवाल)
  • कांग्रेस -0

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+