लोकसभा चुनाव 2024: सचिन पायलट की आज ताबड़तोड़ जनसभाएं, जानिए कौनसी सीटों पर डालेंगे असर?

Sachin Pilot in Lok Sabha Election 2024: राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव 2024 का प्रचार परवान पर है। दिग्‍गज नेता भीषण गर्मी में भी पार्टी प्रत्‍याशियों के समर्थन वोट मांगने ग्राउंड जीरो पर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों में शामिल पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट सोमवार को प्रदेश में ताबतोड़ जनसभाएं करने वाले हैं।

Sachin Pilot Election public meetings

सीकर में सचिन पायलट

पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट की पहली सभा शेखावाटी के सीकर में प्रतावित है। यहां मुकाबला रोचक है, क्‍योंकि भाजपा के संत स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती के सामने किसान नेता अमराराम है। कांग्रेस ने सीपीआईएम के साथ गठबंधन करते हुए अमराराम पर दांव लगाया है। सीकर संसदीय क्षेत्र पाटन में सचिन पायलट सभा सम्‍बोधित करेंगे। यह इलाका गुर्जर बाहुल्‍य है।

Recommended Video

    Lok Sabha Election Ground Report: पायलट के गढ़ टोंक में गुर्जर समाज किसे देगा वोट,इन युवाओं का दावा

    झुंझनूं में सचिन पायलट

    दोपहर 12 बजे सचिन पायलट का झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में खेतड़ी पहुंचने का कार्यक्रम है। झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र ओला पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। ओला सचिन पायलट के करीबी माने जाते हैं। यहां पर जाट बनाम जाट मुकाबला है। भाजपा ने शुभकरण चौधरी को मैदान में उतारा है। बृजेंद्र ओला के पिता शीशराम ओला लंबे समय तक झुंझुनूं से सांसद रहे हैं।

    जयपुर में सचिन पायलट

    छात्र राजनीति में लोकसभा चुनाव तक का सफर तय करने वाले अनिल चोपड़ा के लिए सचिन पायलट चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे। अनिल चोपड़ा जयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार हैं। इन्‍हें भी सचिन पायलट के करीबी माना जाते हैं। ये राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनके सामने भाजपा ने राव राजेंद्र सिंह को उतारा है।

    अलवर में सचिन पायलट

    आज सचिन पायलट की चौथी चुनावी सभा अलवर लोकसभा क्षेत्र में होगी। अलवर के किशनगढ़ बास में सचिन पायलट कांग्रेस उम्‍मीदवार ललित यादव के लिए मांगे हैं। अलवर के मुंडवार से विधायक ललित यादव का मुकाबला भाजपा के भूपेंद्र यादव से है। अलवर सीट पर पिछली बार भाजपा के बाबा बालकनाथ जीते थे, जो बाद तिजारा से विधायक बनकर विधानसभा पहुंच गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+