लोकसभा चुनाव 2024: राजस्‍थान में भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची, इन 6 नेताओं के टिकट हुए फाइनल

BJP Candidates First list Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्‍मीदवारों की सूचियों पर मंथन चल रहा है। राजस्‍थान में लोकसभा की 25 में से आधा दर्जन से ज्‍यादा सीटों पर प्रत्‍याशियों के नाम लगभग फाइनल हो गए हैं।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब डेढ़ सौ लोकसभा सीटों पर सहमति बनी है और पहली सूची कभी भी जारी हो सकती है।

BJP candidates First list 2024

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी होने वाली भाजपा की पहली सूची में राजस्‍थान से सात नाम हो सकते हैं। इनमें कोटा से ओम बिरला, चित्‍तौड़गढ़ से सीपी जोशी, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर से अर्जुन मेघवाल, बाड़मेर से कैलाश चौधरी, झालावाड़ से दुष्‍यंत सिंह आदि का टिकट लगभग तय माना जा रहा है।

वसुंधरा को मिल सकता है टिकट

भले ही झालावाड़ सांसद दुष्‍यंत सिंह को भाजपा फिर से मैदान में उतारने जा रही है। वहीं, खबर यह भी है कि दुष्‍यंत सिंह की मां पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया को भी इस बार सांसदी का टिकट मिल सकता है। यह ठीक उसी तरह से है जैसे मध्‍य प्रदेश में भाजपा शिवराज सिंह चौहान को टिकट देने की तैयारी में है।

सतीश पूनिया व राजेंद्र राठौड़ भी पैनल में

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में हारे हुए भाजपा नेताओं को भी इस बार लोकसभा चुनाव में टिकट देने के मूड में है। इस मामले में प्रदेश संगठन ने पूर्व प्रदेशाध्‍यक्ष सतीश पूनिया व वरिष्‍ठ नेता राजेंद्र राठौड़ के नाम को पैनल में जगह दी है। माना जा रहा है कि जयपुर ग्रामीण, राजसमंद व अजमेर लोकसभा सीट से इन नेताओं को टिकट दी जा सकती है।

कब आएगी उम्‍मीदवार सूची?

भाजपा सूत्रों के हवाले से खबर है कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगने वाली आचार संहिता के बिलकुल आस-पास या लगने के कुछ घंटों के बाद भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है। इसमें उत्‍तर भारत के नामों को प्राथमिकता मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+