BJP vs Congress: आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या राजस्थान में हो जाएगा खेला? नए सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

India TV Opinion Poll in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अभी से जुट गए हैं, BJP की पूरी कोशिश इस बार 400 सीटों का आंकड़ा पार करने की है तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों का 'इंडिया गठबंधन' दावा कर रहा है कि इस बार वो किसी भी कीमत में भाजपा को सत्ता में आने नहीं देगा।

 BJP vs Congress:

लेकिन क्या ऐसा संभव है? क्या सारे दल मिलकर भाजपा को हरा देंगे? क्या पीएम मोदी इस बार प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे? क्या बीजेपी जीत की हैट्रिक नहीं कर पाएगी? यही प्रश्न सभी के जेहन में घूम रहा है।

लोकसभा चुनाव 2024 पर आया नया सर्वे

लेकिन होगा वहीं जो जनता चाहेगी, तो जनता के मन में क्या है इसे जानने के लिए इंडिया टीवी ने एक नया सर्वे किया है, जिसमें जनता ने चौंकाने वाले जवाब दिए है। ये सर्वे सभी 543 सीटों यानी की हर राज्य में किया गया है।

तो चलिए शुरुआत करते हैं राजस्थान की , जहां के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी और राज्य की सत्ता ब्राहम्ण नेता के हाथ में सौंपकर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

 BJP vs Congress

लेकिन क्या यही जादू अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में चलेगा? यही प्रश्न जनता से इंडिया टीवी ने पूछा?

सवाल था: आज हुए लोकसभा चुनाव तो भाजपा या कांग्रेस किसे मिलेंगी ज्यादा सीटें?

  • भाजपा
  • कांग्रेस
  • अन्य

आपको बता दें कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। जनता ने इस सर्वे में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला निम्नलिखित उत्तर दिया।

  • भाजपा-24
  • कांग्रेस-00
  • अन्य-1

सर्वे के रिज्ल्ट के मुताबिक भाजपा को 24 सीटें मिलेंगी तो वही एक सीट अन्य के खाते में जा सकती है और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। मतलब ये है कि अगर आज राज्य में इलेक्शन हुआ तो राजस्थान में एक बार फिर भगवा लहराएगा और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।

2019 लोकसभा चुनाव ये थी राजस्थान में सीटों की स्थिति

  • कुल सीटें -25
  • बीजेपी-24
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी -1
  • कांग्रेस -0

2023 विधानसभा चुनाव में ये है रिजल्ट

  • कुल सीट 199
  • भारतीय जनता पार्टी- 115
  • कांग्रेस-69
  • बहुजन समाज पार्टी-2
  • अन्य-13

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+