लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

ABP C Voter Opinion Poll: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ा कमाल किया है, चुनावों से पहले अशोक गहलोत ने जो दावे किए थे उससे लग रहा था कि इस बार राज्य में इतिहास बदलेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और बीजेपी ने यहां पर धांसू प्रदर्शन करके सारे दावों को गलत साबित कर दिया।

 Lok Sabha Elections 2023

मोदी की सुनामी में कांग्रेस चारों खाने चित्त हो गई। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी डबल जोश में है, वो अभी से ही लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है।

जनता बीजेपी की जगह कांग्रेस को तवज्जो देगी?

तो वहीं कांग्रेस का दावा है कि आम चुनाव के नतीजे विधानसभा चुनाव की तरह नहीं होंगे। जनता भाजपा के घमंड को तोड़ेगी लेकिन क्या सच में ऐसा होगा? क्या लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी की जगह कांग्रेस को तवज्जो देगी?

सी वोटर ने ABP के लिए एक सर्वे किया

इस बात को जानने के लिए सी वोटर ने ABP के लिए एक सर्वे किया है, जिसमें उसने जनता के मूड को जानने की कोशिश की। उसने जनता से सीधे प्रश्न किया कि लोकसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी?

Survey के नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं

इस सर्वे में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और इसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। सर्वे के मुताबिक 25 लोकसभा सीटों वाले राजस्थान में भाजपा को 24-25 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) को 0-1 सीट मिलती नजर आ रही है।

बीजेपी को 57 प्रतिशत वोट-सर्वे

वोट प्रतिशत की बात करें तो सर्वे के मुताबिक राजस्थान में इस बार बीजेपी को 57 प्रतिशत वोट और कांग्रेस को 37 प्रतिशत वोट मिलते नजर आ रहे हैं। मतलब ये है कि लोकसभा चुनावों में फिलहाल भाजपा ही कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) पर भारी दिख रही है।

ABP C Voter Opinion Poll का ये रिजल्ट?

  • कुल सीटें -25
  • बीजेपी-24-25 सीटें
  • कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) में 0-1 सीट

2019 लोकसभा चुनाव ये थी राजस्थान में सीटोंं की स्थिति

  • कुल सीटें -25
  • बीजेपी-24
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी -1 (हनुमान बेनीवाल)
  • कांग्रेस -0

2023 विधानसभा चुनाव में ये है रिजल्ट

  • कुल सीट 199
  • भारतीय जनता पार्टी- 115
  • कांग्रेस-69
  • बहुजन समाज पार्टी-2
  • अन्य-13

खास बातें

एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने 2024 के लिए पहला सर्वे किया है, 543 लोकसभा सीटों पर ये सर्वे है, इसमें 13 हजार 115 लोगों ने भाग लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+