राजस्थान लोकसभा चुनाव: टोंक जिले में 110 वर्षीय बानो ने किया मतदान, पांच पीढ़ियों के साथ कर रही मतदान

Lok Sabha Election: राजस्थान में आज लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण का मतदान बड़ी धूम धाम के साथ हुआ। प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हुआ।

लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण में आज टोंक-सवाईमाधोपुर, बारां-झालावाड़, कोटा-बूंदी, अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, चित्‍तौड़गढ़, जालोर-सिरोही, जोधपुर, पाली, राजसमंद उदयपुर में मतदान हुआ।

lok-sabha-elections-110-year-old-bano-casts-her-vote-in-tonk-district-voting-with-five-generations

लोकतंत्र के महोत्सव में युवाओं से लेकर महिलाओं, पुरूषों ने बढ़कर हिस्सा लिया। रौचक तस्वीर सामने आई राजस्थान के टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के टोंक जिले से जहां 110 वर्षीय बानों ने अपने मत का उपयोग किया।

परिजनों ने बताया कि आज लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में 110 वर्षीय बानो आपा ने किया अपने मत का उपयोग लगभग पाँच पीढ़ियों से अपने मत का बानो आपा करती आ रही है।

110 वर्षीय बानों ने आज धन्ना तलाई स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट दिया। रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने 110 वर्षीय बानो आपा का मतदान करवाया।

लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की हॉट सीटें आम चुनाव 2024 में राजस्‍थान की आधा दर्जन से ज्‍यादा सीटें हाई प्रोफाइल हैं।सबसे टॉप में बाड़मेर-जैसलमेर सीट हैं, जहां पर निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी ने केंद्रीय मंत्री व मौजूदा सांसद भाजपा के कैलाश चौधरी व कांग्रेस को कड़ी टक्‍कर दी है।

हॉट सीट कोटा में लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला तीसरी बार चुनाव लड़े हैं। इनका मुकाबला कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल से हुआ है। ये भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्‍वाइन की थी। तीसरी हॉट सीट जालोर-सिरोही हैं।

जहां पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं। हॉट सीट की लिस्‍ट में जोधपुर भी है। यहां से केंद्रीय मंत्री व मौजूदा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत तीसरी बार मैदान में हैं।

अबकी बार राजस्‍थान में खुलेगा कांग्रेस का खाता?

राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। पिछले दो चुनाव साल 2014 व 2019 में सभी 25 सीटें भाजपा ने जीती। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई जबकि साल 2009 के चुनाव में कांग्रेस के हाथ में 20 सीटें आई थी। अब साल 2024 के चुनाव में कांग्रेस का खाता खुलता दिख रहा है। भाजपा की जीत की हैट्रिक शायद ही बने। झुंझुनूं व चूरू में कांग्रेस को बढ़त बता रहे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+