Lok Sabha Election: राजस्थान के बाड़मेर में लोकसभा चुनाव का फिर होगा मतदान, जानिए क्या है बड़ी वजह ?

Lok Sabha Election: राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट के एक पोलिंग बूथ पर फिर से वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने नई तारीख का ऐलान कर दिया है।

राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट पर फिर से चुनाव होंगे। चुनाव आयोग की तरफ से 8 मई का दिन दोबारा वोटिंग के लिए निर्धारित किया गया है। दुधवा खुर्द गांव के एक पोलिंग बूथ पर दोबारा वोटिंग को लेकर आयोग की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

lok-sabha-election-voting-will-be-held-again-in-barmer-rajasthan-know-what-is-the-big-reason

बता दें कि बाड़मेर सीट प। दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि दुधवा खुर्द के पोलिंग बूथ नंबर 50 पर मत की गोपनीयता भंग होने की शिकायत प्राप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग को दोबारा वोटिंग के लिए प्रस्ताव भेजा, जिस पर आयोग ने पुनर्मतदान के निर्देश दिए हैं।

इस बूथ पर चुनाव आयोग ने 8 मई का दिन दोबारा वोटिंग के लिए तय किया है। 8 मई को बाड़मेर लोकसभा सीट के दुधवा खुर्द के पोलिंग बूथ नंबर 50 पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। निर्वाचन विभाग ने आयोग के निर्देशानुसार पुनर्मतदान की सभी तैयारियां कर ली हैं। मतदान केन्द्र पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चोहटन (बाड़मेर) के इस बूथ पर 26 अप्रैल को मतदान कराने वाले मतदान दल के 4 सदस्यों को जिला कलक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारी) बाड़मेर द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

वेबकास्टिंग वेन्डर के प्रतिनिधि के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इन पर मतदान की गोपनीयता भंग करने के लिए जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट इस बार काफी चर्चा में है। यहां से बीजेपी के कैलाश चौधरी, कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल और रविंद्र सिंह भाटी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। रविंद्र भाटी के जनसभाओं में उमड़ने वाली भीड़ की तस्वीरें काफी सुर्खियों में रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+