Rajasthan Chunav Result 2024: राजसंमद सीट पर महिमा कुमारी ने रच दिया इतिहास ? बस थोड़ी देर का इंतजार

Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024: राजस्थान सहित देशभर में आज लोकसभा चुनावों की मतगणना चल रही है। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में काटे की टक्कर चल रही है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आना शुरू हो गए हैं। शाम तक स्थित साफ हो जाएगी। आपको बताते हैं कि राजसमंद सीट से महिमा कुमारी जीत रही हैं या नहीं?

lok-sabha-election-results-in-rajasthan-mahima-kumari-takes-unassailable-lead-from-rajsamand

राजसमंद सीट की बात करें तो इस सीट बार बीजेपी ने महिमा विश्वेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया। वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर दामोदर गुर्जर को उम्मीदवार घोषित किया।

इसी बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है राजसमंद लोकसभा सीट से, जहां भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी ने करीब 2 लाख 48 हजार वोटों की अजेय बढत बना ली है।

कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को जहां अब तक 2,31,192 वोट मिले है वहीं भाजपा की महिला कुमारी को 472283 वोट हासिल हो चुके है। जिसके चलते करीब 2 लाख 48 हजार वोटो की लीड बन गई है।

भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए राजसमंद की जनता का आभार जताया है हालांकि यह भी कहा है कि जब तक फाइनल रिजल्ट नहीं आ जाता है तब तक कुछ नहीं कह पाएंगे।

लेकिन हां जिस तरह से वोट मिले है, जो राजसमंद की जनता ने आशिर्वाद दिया है निश्चित ही दिल्ली में जाकर उनकी आवाज बनने का प्रयास करूंगी।

आपकों बता दे राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर लगातार जारी मतगणना में भाजपा जयपुर शहर की सीट के साथ अजमेर में भी जीत हासिल कर चुकी है। बस अंतिम रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी की प्रत्याशी दीया कुमारी को 8,63,039 वोट मिले थे। उनकी जीत हुई थी। वहीं कांग्रेस के देवकीनन्दन को 3,11,123 वोट मिले थे और वह हार गए थे। बीजेपी ने इस बार दीया कुमारी को टिकट नहीं दिया। वह विधानसभा का चुनाव लड़ीं और जीत गईं।

फिलहाल वह राजस्थान में डिप्टी सीएम के पद पर हैं। राजसमंद संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा सीट राजसमंद, कुम्भलगढ़, नाथद्वारा, भीम, ब्यावार, जैतारण, मेड़ता व डेगाणा पर वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+