Rajasthan chunav result 2024: भरतपुर से कांग्रेस की संजना जाटव ने सीएम भजनलाल के गढ़ में की सेंधमारी
Rajasthan lok sabha chunav result: राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर चुनावी मतगणना लगातार जारी है। इस मतगणना के बाद अब जीत के रूझान आने भी शुरू हो गए है।
अब तक राजस्थान की कई सीटों की तस्वीर साफ हो चुकी है। भाजपा जहां राजसमंद, अजमेर और जयपुर शहर में जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी है।

वहीं कांग्रेस भी दौसा,टोंक के बाद अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में भी जीत हासिल करने के लक्ष्य पर पहुंच चुकी है।
भरतपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस की संजना जाट करीब 51 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए है। अगले कुछ घंटों में जीत का फैसला होना बाकी है। फिलहाल अंतिम राउंड की मतगणना की जा रही है। सम्भावना है कि बैलेट पेपर की गणना के बाद रिजल्ट घोषित होगा।
लेकिन सम्भावना जताई जा रही है कि भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की संजना जाट अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। कांग्रेसी नेताओं,कार्यकर्ताओं के साथ आमजन ने बधाइयां भी दे दी है।
आपकों बता दे भरतपुर पूर्वी राजस्थान का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा का पलड़ा भारी पड़ा था। अब देखना ये कि इस बार इस सीट पर अपना बाजी मरता है।
भरतपुर पूर्वी राजस्थान का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इस सीट पर 1957 के बाद 7 बार कांग्रेस और 5 बार भाजपा की पकड़ रही है।
इस बार भरतपूर सीट पर भाजपा ने रामस्वरूप कोली को उम्मीदवार चुना है और कांग्रेस की तरफ से संजना जाटव मैदान में हैं. वहीं बसपा से अंजलि जाटव और अनीता, पुरुषोत्तम लाल व पुष्पेंद्र कुमार निर्दलीय मैदान में उतरे हैं।
भरतपुर लोकसभा सीट पर रामस्वरूप कोली (बीजेपी) ,संजना जाटव कांग्रेस से उम्मीदवार हैं। भरतपुर सीट पर रिजल्ट के रुझान को लगातार हम अपडेट कर रहे हैं।
भरतपुर लोकसभा सीट पर साल 2019 में बीजेपी (BJP) के रंजीता कोली ने कांग्रेस के अभिजीत कुमार जाटव को हरा दिया था । साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) के बहादुर सिंह कोली की जीत हुई थी। कांग्रेस के डॉ. सुरेश जाटव दूसरे नंबर पर थे।
भरतपुर में 19 April को Phase 1 में चुनाव हुए थे। लोकसभा सीट के कठूमर, नगर, दीग-कुम्हेर, भरतपुर, नदबई, वीर, बयाना, कामां विधानसभा सीटें आती हैं। भरतपुर राजस्थान की लोकसभा सीटों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications