Lok Sabha Election Result 2024: एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस का मंथन, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने किया दावा

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर मतों की गणना 4 जून को होगी। इससे पहले शनिवार को जारी तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलता दिखाया गया है।

एग्जिट पोल के आंकड़ें सामने आने के बाद विपक्षी दलों में गहमागहमी भी शुरू हो गई । कांग्रेस और इंडी गठबंधन में मंथन शुरू हो गया है।

lok-sabha-election-results-2024-congress-brainstorming-state-president-dotasaras-claim

आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने राजस्थान के साथ देश के सभी राज्यों के कांग्रेसी नेताओं, प्रत्याशियों से चर्चा की है।

राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एग्जिट पोल को लेकर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नया इतिहास रचेगी और एक्जिट पोल छोड़िए, "एक्जट" आंकड़ा जनता के पोल में आएगा और भाजपा प्रत्याशियों के मोरिया बोलेंगे। राजस्थान में कांग्रेस एवं गठबंधन के साथी मिलकर बड़ी जीत हासिल करेंगे और देश में #इंडिया_गठबंधन बहुमत से सरकार बनाएगा।

कांग्रेस की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इसे पीएम नरेंद्र मोदी का 'फैंटेसी पोल' बताया है। एग्जिट पोल को लेकर उन्होंने सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने का जिक्र करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन को 295 सीटें मिलने जा रही है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''यह एग्जिट पोल नहीं है। इसका नाम 'मोदी मीडिया पोल' है, मोदी जी का पोल है, उनका फैंटेसी पोल है।

'लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को कितनी सीटें मिलेगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''आपने सिद्धू मूसेवाला का सॉन्ग सुना है, हम 295 सीट जीतेंगे।

lok-sabha-election-results-2024-congress-brainstorming-state-president-dotasaras-claim

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि लोकसभा सीटों पर एग्ज़िट पोल के आंकड़ों के बाद अब राजस्थान में दोनों ही पार्टियों के अपने अपने दावे हैं। बस बड़ी बात ये है कि इस बार भाजपा क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगाने में कामयाब नहीं हो रही।

डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के लिए अच्छी बात ये कि लगातार तीसरे चुनाव में उसे करारी हार की बजाए कुछ सीटें मिली रही है। कांग्रेस राजस्थान में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार बेहतर प्रदर्शन कर रही है लेकिन ये आंकड़ा उतना भी बेहतर दिखाई नहीं दे रहा जो केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में बड़ी मदद कर पाए।

उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी जयपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर दिल्ली रिपोर्ट भेजी है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह ने VC के ज़रिए राजस्थान का रिपोर्ट कार्ड आलाकमान के समक्ष रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+