Ground Report Lok Sabha Election: कोटा- बूंदी लोकसभा सीट पर इस मौलाना मतदाता ने खोली नेताओं की पोल
Lok Sabha Election Ground Report: राजस्थान के लोकसभा चुनावों में राजनीति कै गढ़ हाड़ौती की कोटा बूंदी लोकसभा सीट पर आमजन का क्या मूड है? किसकी लहर है और कौन कितना मजबूत है। वन इंडिया की टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच जानी आमजन के मन की बात।
हाड़ौती का नाम आते ही राजनीति के सियासी किस्से आंखों के सामने तैरने लगते है। यहां होने वाली चावल की खेती और बम्पर पैदावार से हर किसी को लगता है कि यहां किसानों के मोटी इनकम होती है।

राजस्थान सहित देश में जब भी चुनाव आते है तो आमजन की समस्याएं नेताओं को समझ आती है। लेकिन सवाल यह उठता है कि चुनाव से पहले या उनके निर्वाचन के बाद क्यों इनकी समस्याओं को दरकिनार किया जाता है।
तमाम हालातों को जानने और आप तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम ने जानने की कोशिश की बस के इंतजार में खड़े इस मौलाना से। जिसने भाजपा और कांग्रेस को लेकर जो बड़ी बात कही उसने सबकी पोल खोल कर रख दी।
कोटा-बूंदी लोकसभा सीट को लेकर इस मौलाना ने साफ कह दिया कि कांग्रेस के गुंजल का माहौल है। हमारे लिए कांग्रेस सही है। कांग्रेस ने अच्छा काम किया हमारे लिए।
मंदिर, मस्जिद और धर्म को लेकर ही भाजपा अपना माहौल बनाती है। कांग्रेस 75 प्रतिशत है और भाजपा 25 प्रतिशत है। भाजपा ने कुछ नहीं किया हमारे लिए।
दोनों पार्टियों ने तो हमारे लिए कुछ नहीं किया लेकिन हमारे लिए बढ़िया कांग्रेस ही है। मोदी और भाजपा पार्टी तो कहती यहीं है कि मुस्लमान तो कांग्रेसी है। फिर क्या करे कांग्रेसी ही है हम तो।
10 साल हमने सबने मिलकर बीजेपी के अशोक डोगरा को वोट दिया लेकिन पूरा परिवार बैठा है मेरा बाकी उसने हमारे लिए कुछ किया ही नहीं।
समस्याओं को लेकर बात की तो भाजपा के पूर्व विधायक अशोक डोगरा को जमकर घेरते हुए कहा कि बस पूंजीपतियों की समस्याओं पर ध्यान देते है गरीबों की समस्याओँ पर कौन ध्यान देता है।












Click it and Unblock the Notifications