कोटा-बूंदी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल की पत्नी जया कंवर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत
Ground Report Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने और मनुहार करने में लगे है। हर कोई नेता अपने अपने अनूठे तरीके अपना रहा है। कोई तीखी बयानबाजी से चर्चा में रहना चाहता है तो कोई मतदाताओं को भगवान मान कर वोट मांग रहा है।
वन इंडिया डॉट कॉम की टीम लगातार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों की ग्राउंड जीरो से आप तक सटिक और विश्वसनीय जानकारियां पहुंचा रहा है। हर एक सीट का सटिक आंकलन और माहौल आप तक सबसे पहले पहुंचाया जा रहा है।

आज हमारी टीम ने कोटा-बूंदी लोकसभा सीट पर भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे फायरब्रांड नेता प्रहलाद गुंजल की पत्नी जया कंवर के चुनावी प्रचार की तस्वीरों को कैद किया।
जया कंवर अपने चुनावी प्रचार की शुरूआत इलाके के गणेश मंदिर से करती है। समर्थकों के साथ जया कवंर सबसे पहले मंदिर पहुंच विशेष पूजा अर्चना करती है और फिर अपने पति की सफलता की मनोकामना भी करती है।
राजस्थान के दूसरे चरण के मतदान में सबसे ज्यादा कोटा-बूंदी लोकसभा सीट की ही चर्चा हो रही है। चर्चा इस वजह से क्योंकि भाजपा से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मैदान में है तो कांग्रेस से उनके भाजपा में साथी और सहयोगी रहे प्रहलाद गुंजल आमने-सामने की टक्कर दे रहे है।
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के सियासी रण में एक ओर जहां भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने सीधी टक्कर के बीच जुबानी जंग लड रहे हैं । तो वहीं दूसरी ओर रण को फतेह करने के लिए प्रत्याशियों की धर्मपत्निया भी कंधे से कंधा मिलाकर चुनावी प्रचार में नजर आ रही है।
राजनीति के गढ़ हाड़ौती के कोटा में बीजेपी के किले में सेंधमारी कर फतेह के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल की पत्नी जया कंवर भी मैदान में नजर आ रही है। शहर ही नहीं ग्रामीण इलाके में भी मतदाताओं के घर घर पहुंच कर पति के लिए वोट मांग रही है । कोटा शहर में जनसंपर्क कर आमजन से वोट मांग रही थी। इसी दौरान हमारे संवाददाता ने खास बातचीत की।
वन इंडिया से खास बातचीत में जयाकवंर ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा और भाजपा के सांसद ओम बिरला ने कोई विकास नहीं किया। आमजन मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे है। महिला सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जनता आशिर्वाद देगी तो कोटा-बूंदी में अमन चैन होगा।
इलाके में समस्याओं को लेकर जया कवंर ने कहा कि अब लोगों को लग रहा है कि उनकी आवाज को दिल्ली तक पहुंचाने वाला उनकों मिल गया है। कोटा में एयरपोर्ट की बड़ी समस्या है। रोजगार की समस्या है। भाजपा ने एयरपोर्ट का वादा किया था उसे पूरा नहीं किया।
कोटा पहले ओद्योगिक नगरी हुआ करता था इसलिए कुछ ओर उद्योग धंधे यहां आने चाहिए। बच्चों को रोजगार की जरूरत है। इसके लिए बोलना वाला आवाज उठाने वाला भी चाहिए। इसलिए लोग हमारे साथ आ रहे है।
शिक्षा नगरी में भी बच्चों के लिए भाजपा ने कुछ नहीं किया। इन बच्चों के लिए कुछ करना चाहिए था । अब समय आ गया है बदलाव का और इस बार कोटा-बूंदी की जनता बदलाव करेगी।












Click it and Unblock the Notifications