Ground Report: कोटा-बूंदी लोकसभा सीट पर बूंदी के मतदाताओं के मन में ओम बिरला या प्रहलाद गुंजल
Lok Sabha Election Ground Report: राजस्थान में लोकसभा चुनावों की हाट सीट कोटा बूंदी पर भाजपा और कांग्रेस को लेकर क्या सोचते हैं आमजन ? बूंदी लेकर कोटा तक आम मतदाताओं ने मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों को जमकर घेरा।
हालांकि लोगों ने पीएम मोदी को कश्मीर में धारा 370से लेकर राम मंदिर के निर्माण तक के सफर को यादगार बताते हुए एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की बात भी कही है।

यह तो 4 जून को नतीजे घोषित होने के बाद ही साफ होगा कि मतदाताओं के मन में असल है क्या ?
चलिए सफर की शुरूआत करते है बूंदी में कोटा-जयपुर हाइवे किनारे अस्थाई बस स्टैंड पर चाय की थड़ी पर बस और अन्य वाहनों का इंतजार कर रहे आमजन के साथ।
राजस्थान के लोकसभा चुनावों में राजनीति के गढ़ हाड़ौती की कोटा बूंदी लोकसभा सीट पर आमजन का क्या मूड है? किसकी लहर है और कौन कितना मजबूत है। वन इंडिया की टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच जानी आमजन के मन की बात।
हाड़ौती का नाम आते ही राजनीति के सियासी किस्से आंखों के सामने तैरने लगते है। यहां होने वाली चावल की खेती और बम्पर पैदावार से हर किसी को लगता है कि यहां किसानों के मोटी इनकम होती है।
बूंदी में एक चाय की थड़ी पर बैठे यात्रियों और आमजन से जब हमारी टीम ने बातचीत करने की कोशिश की तो महिला सहित अन्य लोगों ने कहा कि भाजपा के सांसद ओम बिरला ने ज्यादा काम काज तो नहीं किए लेकिन वोट तो पीएम मोदी को ही देंगे।
भाजपा को वोट देंगे तब ही तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे और नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाना है। लेकिन दूसरे पल चाय की थड़ी पर बैठा एक युवा दौड़ कर आया और तपाक से बोला नहीं साहब इस बार को प्रहलाद गुंजल भाजपा पर भारी पड़ेंगे।
बूंदी से लेकर ग्रामीण इलाके के आमजन प्रहलाद गुंजल को ही वोट देंगे। उधर चाय की थड़ी के संचालक युवक ने भी बेरोजगार के साथ मूलभूत समस्याओं को गिनाते हुए भाजप सांसद प्रत्याशी ओम बिरला को घेरा।
हालांकि सबके अपने अपने दावे है लेकिन तस्वीर तो 4 जून को नतीजे घोषित होने के बाद ही साफ हो पाएगी कि लोगों ने मोदी को वोट दिया या फिर कांग्रेस को।












Click it and Unblock the Notifications