Rajasthan Chunav 2024: राजस्‍थान के चुनावी रण इन 7कैंडिडेट के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका

लोकसभा चुनाव 2024 में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। इनमें राजस्‍थान की 13 सीट शामिल हैं। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में सात उम्‍मीदवार ऐसे हैं, जो लगातार दो बार सांसद रहे चुके हैं और उनके पास इस बार जीत की हैट्रिक बनाने का मौका है।

Lok sabha Election 2024

इस बार के चुनाव में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने को मैदान में उतरने वाले सातों उम्‍मीदवार में से सिर्फ राहुल कस्‍वां कांग्रेस से हैं जबकि शेष सभी छह भाजपा उम्‍मीदवार हैं।

राहुल कस्‍वां भी पहले भाजपा में ही थे। चूरू संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर साल 2014 व 2019 में जीते, मगर 2024 में उनका टिकट कट गया। ऐसे में राहुल कस्‍वां ने भाजपा छोड़ कांग्रे ज्‍वाइन कर ली।

लगातार दो बार सांसद रहने वाले प्रत्‍याशी

1 स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती, भाजपा उम्‍मीदवार सीकर
2 राहुल कस्‍वां, कांग्रेस उम्‍मीदवार चूरू
3 गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा उम्‍मीदवार जोधपुर
4. पीपी चौधरी, भाजपा उम्‍मीदवार पाली
5. सीपी जोशी, भाजपा उम्‍मीदवार चित्‍तौड़गढ़
6. ओम बिरला, भाजपा उम्‍मीदवार कोटा
7. सुखबीर सिंह जौनपुरिया, भाजपा उम्‍मीदवार टोंक-सवाई माधोपुर

21 ही लगा पाए जीत की हैट्रिक

बता दें कि राजस्‍थान में अब तक हुए लोकसभा चुनाव में 4148 उम्‍मीदवार चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें 21 उम्‍मीदवार ही ऐसे हैं, जो तीन बार लगातार सांसद बने हैं। इनमें बीकानेर सीट से करणी सिंह तो ऐसे हैं, जो निर्दलीय तीन बार जीते हैं।

महिला नेता भी बना चुकी हैट्रिक

लोकसभा चुनाव में हैट्रिक बनाने में राजस्‍थान की महिला नेता भी पीछे नहीं हैं। झालावाड़ लोकसभा सीट से वसुंधरा राजे सिंधिया ने साल 1989, 1991, 1996, 1998 और 1999 तक लगातार चुनाव जीती हैं। इनके अलावा जयपुर सीट से स्‍वतंत्र पार्टी से गायत्रीदेवी ने साल 1962, 1967 व 1971 के चुनाव में जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+