Lok Sabha Chunav 2024: राजस्‍थान में इन 12 सीटों पर कांग्रेस ने मान ली हार? चीफ डोटासरा ने गिनाए नाम

Rajasthan Congress in Lok Sabha Election 2024: राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। सभी पर मतदान पूर्ण हो चुका है। मतों की गिनती 4 जून को होगी। इस दिन पता चलेगा कि राजस्‍थान में भाजपा एक बार फिर सभी 25 सीटें जीतेगा या फिर कांग्रेस भी दस साल बाद खाता खोलने में सफल हो जाएगी।

राजस्‍थान में जहां भाजपा का मिशन-25 फेल होता दिख रहा। वहीं, कांग्रेस के हाथ में सारी सीटों का आना आसान नहीं है। राजस्‍थान कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा तो 13 सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। हाल ही एक इंटरव्‍यू में जीत के दावे वाली सीटों के नाम तक गिनाए हैं।

Lok Sabha Election 2024 Congress

गोविंद सिंह डोटासरा के 13 सीटों पर दावे का दूसरा पहलू यह भी है कि राजस्‍थान की कुल 25 में से शेष 12 सीटों पर तो चुनाव परिणाम से पहले ही कांग्रेस हार मान चुकी है। हालांकि भाजपा-कांग्रेस की हार जीत के दावों में हकीकत 4 जून को मतगणना से सामने आएगी।

इन 13 सीटों पर जीत मान रही कांग्रेस

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने इंटरव्‍यू में नाम गिनाए कि श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, दौसा, जयपुर ग्रामीण, टोंक-सवाई माधोपुर, बाड़मेर-जैसलमेर व करौली-धौलपुर सीट पर कांग्रेस जीत रही है। भाजपा का मिशन 25 फेल हो गया। शेष बीकानेर, जोधपुर, पाली, अजमेर, जालौर, उदयपुर, राजसमंद, चित्‍तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, कोटा, भरतपुर, अलवर, नागौर, जयपुर व झालावाड़ वो सीटें जहां भाजपा उम्‍मीदवारों की जीत होती दिख रही।

अन्‍य राज्‍यों में भाजपा की सीटें

उधर, फलोदी सट्टा बाजार भी राजस्‍थान में कांग्रेस को सात से आठ दस सीटें दे रहा है। वहीं, अन्‍य राज्‍यों में गुजरात में 26, मध्‍य प्रदेश में 27-28, राजस्‍थान में 18-20, छत्‍तीसगढ़ में 10-11, उत्‍तराखंड में 5, दिल्‍ली में 6-7, हरियाणा में 5-6, उत्‍तर प्रदेश 64-65, झारखंड में 10-11, तमिलनाडु में 3-4, ओडिशा में 11-12, पंजाब में 2-3, तेलंगाना में 5-6, हिमाचल में 4 व पश्चिम बंगाल में 20-22 सीटें भाजपा को मिलने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+