लोकसभा चुनाव 2024: अशोक गहलोत ने कर दी सबसे बड़ी भविष्‍यवाणी, इस वजह से BJP की 200 से कम सीट आएगी

BJP in Lok Sabha Chunav: आम चुनव 2024 में भले ही खुद भाजपा अबकी बार 400 पार का ख्‍वाब देख रही हो। राजस्‍थान का फलोदी सट्टा बाजार 300 के आस-पास सीटें दे रहा हो, मगर इस मामले में राजस्‍थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने चौंका देने वाली 'भविष्‍यवाणी' की है।

लोकसभा चुनाव 2024 में छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। दो केंद्र शासित प्रदेशों समेत 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दिग्‍गज कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव 2024 के हर चरण के बाद BJP और एनडीए की स्थिति काफी खराब हुई है। यदि भाजपा को 200 सीटों से नीचे ही रह जाए तो देश को कोई आश्‍चर्य नहीं होगा।

Ashok Gehlot claims BJP will get less than 200 seats

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आम चुनाव 2024 में बना माहौल देखकर लग रहा है कि अब जनता खुद ही NDA के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। भारत की जनता ने कभी ब्रिटेन शासन तक के अंहकार व तानाशाही पसंद नहीं किया। उसके खिलाफ हमेशा उठ खड़ी हुई है।

गहलोत को यूपी में अमेठी जीतने की जिम्‍मेदारी

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्‍ट्र और उत्‍तर प्रदेश में मैंने यह माहौल महसूस किया है। दरअसल, अशोक गहलोत को कांग्रेस ने यूपी की अमेठी सीट पर पार्टी उम्‍मीदवार को जीत दिलवाने की जिम्‍मेदारी दे रखी थी।

अशोक गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश में एनडीए सरकार के खिलाफ जो माहौल बना है। उसकी शुरुआत राजस्‍थान से हुई है। राजस्‍थान में पहले चरण के मतदान में जनता ने एनडीए को सबक सिखाने की शुरुआत की। उसके बाद हर चरण में स्थिति खराब होती गई।

गहलोत की पोस्‍ट पर कमेंट

अशोक गहलोत की इस पोस्‍ट को लेकर उनको ट्रोल भी किया जा रहा है। कमेंट में किसी ने लिखा कि 'थाने तो राजस्‍थान की जनता को मूड भी अंडर करंट को लागे हो। फेर के हुयो। लाग्‍यो करंट। ठीक इंयाही करंट चार जून को लाग सही गहलोत साहब...। एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि अगर..? राजस्थान में कांग्रेस पार्टी 8 से 10 सीट जीती। अमेठी में आपके प्रयास से कांग्रेस उम्‍मीदवार किशोरी लाल शर्मा जीतेते हैं...? और देश में कांग्रेस पार्टी 125 से जायदा सीट जीत जाए तो आपको राजस्थान के साथ देश की जनता प्रधानमंत्री के पद पर देखना पसंद करेगी। आपको अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव को पूर्ण रूप से इस बार कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+