राजस्थान में 8 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, मास्क नहीं पहनने पर अब 1000 रुपए देना होगा जुर्माना

जयपुर, 23 मई। राजस्थान में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में थोड़ी राहत देखने को मिल रही है लेकिन राज्य की गहलोत सरकार फिलहाल लोगों को लॉकडाउन में छूट देने के मूड में नहीं है। रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्ण लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की। कोविड-19 के प्रसार पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 8 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस दौरान प्रतिबंध पहले से सख्त किया जाएगा, आवश्यक गतिविधियों को छूट दी गई है।

Lockdown extended till 8 June in Rajasthan 1000 rupees fine for not wearing mask

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि इस बार यह त्रिस्तरीय सार्वजनिक प्रतिबंध होगा। लॉकडाउन 24 मई की सुबह 5 बजे से 8 जून की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार लॉकडाउन अब सप्ताह में तीन दिन शनिवार से सोमवार तक रहेगा। तीन दिन तक मेडिकल, दूध, फल-सब्जी छोड़ सब कुछ बंद रहेगा। इसके अलावा शादियों पर रोक 30 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइन में पुरानी पाबंदियों को जारी रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Tauktae cyclone : तौकते की वजह से अरब सागर में डूबे राजस्थान के दो सगे भाई, एक का शव मिला

शनिवार को एक बैठक में मंत्रिपरिषद और विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन का विस्तार करने का सुझाव दिया था। राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों या कार्यस्थल पर फेस मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना 500 रुपए से बढ़ाकर 1,000 रुपए कर दिया है। कोर्ट मैरिज और घर पर ही शादियों के आयोजन की अनुमति इस शर्त के साथ दी जाएगी कि इसमें 11 से ज्यादा लोगों को शामिल नहीं होंगे। जिस परिवार में शादी का आयोजन किया जा रहा है, उसे Covidinfo.rajasthan.gov.in पर विवरण जमा करना होगा। एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक 1 जून से उन जिलों में कुछ छूट दी जा सकती है जहां कोरोना की स्थिति में काफी सुधार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+