Laxmangarh Result 2023: राजस्‍थान चुनाव की VIP सीट लक्ष्‍मणगढ़ का रिजल्‍ट, गोविंद डोटासरा vs सुभाष महरिया

Laxmangarh seat Election Result 2023 Govind singh Dotasara vs Subhash Maharia: सीकर जिले की लक्ष्‍मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना चल रही है। यहां पर भाजपा के सुभाष महरिया के सामने पीसीसी चीफ व कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा हैं। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में लक्ष्‍मणगढ़ सबसे हॉट सीट है। यहां पर भाजपा-कांग्रेस उम्‍मीदवारों के बीच सीधी टक्‍कर है।

दूसरे राउंड की गिनती में गोविंद सिंह डोटासरा 1618 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुभाष महरिया पीछे हैं।

Govind singh Dotasara vs Subhas Maharia
लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सीकर जिला मुख्यालय पर एसके कॉलेज में सवेरे आठ बजे से शुरू हो चुकी है। गोविंद सिंह डोटासरा आगे चल रहे है। वहीं, भाजपा के सुभाष महरिया दूसरे नंबर है। शुरुआती रूझान में उन्होंने बढ़त बनाई थी। यहां कुल 24 चरणों में काउंटिंग पूरी होगी। जिसके लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। दोपहर तक सभी परिणाम आने की संभावना है। इस सीट से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके अलावा नोटा का भी विकल्प मतदाताओं को दिया गया था।

सीकर जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से क्ष्मणगढ़ समते 6 सीटों पर वर्तमान में कांग्रेस के विधायक काबिज हैं। 25 नवंबर को हुए मतदान में लक्ष्‍णगढ़ सीट पर 76.47 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। लक्ष्मणगढ़ सीट पर पिछले लगातार तीन बार से कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटसरा चुनाव जीत रहे हैं। डोटासरा राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं।

Laxmangarh Election Result 2023

अब देखना है कि 15 सालों से जो धाक डोटासरा ने जमा रखी है, महरिया उस तिलस्म को तोड़ पाते हैं या नहीं। सुभाष महरिया सीकर से भाजपा के सांसद और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं।

बता दें कि गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा चुनाव 2018 में बीजेपी के दिनेश जोशी को शिकस्त दी थी। कुल 22052 वोटों से जीत की हैट्रिक लगाने वाले डोटासरा को कुल 98227 वोट मिले थे।

वहीं बीजेपी प्रत्याशी जोशी को 76175 वोट मिले। लक्ष्मणगढ़ सीट पर कांग्रेस अपने आपको स्थापित मान रही है लेकिन यहां के 276398 मतदाता ही तय करेंगे की इसबार किसको जीत का ताज मिलेगा।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की वीआईपी सीटों का रिजल्‍ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+