भेड़ के बच्चे की कीमत एक करोड़ रुपए, फिर भी नहीं बेच रहा मालिक, जानिए वजह

एक करोड़ की कीमत वाला यह मिंडा (भेड़ का बच्चा) राजस्‍थान के चूरू जिले के तारानगर निवासी चरवाहा राजू सिंह के पास है। इसके शरीर पर उर्दू में 786 अंक लिखा हुआ है।

बकरीद 2023 के मौके पर बकरों की बोली लाखों रुपयों में पहुंची। कई बकरे सुर्खियां बने। ऐसा ही मामला राजस्‍थान के चूरू जिले के तारानगर में सामने आया है। यहां पर एक करोड़ का मेमना चर्चा का विषय बना हुआ है।

भेड़ के इस बच्‍चे के लोग 70 लाख रुपए से लेकर एक करोड़ रुपए देने का तैयार हैं। फिर भी मालिक इसे बेचने नहीं चाहता। इसे अपने बच्‍चों की तरह लाड-प्‍यार से पाल रहा है।

lamb price is one crore rupees

एक करोड़ के मिंडे को सुरक्षा के लिहाज से मालिक अपने साथ कमरे में रखता है। बाहर जाता है तो कमरे के ताला लगाता है। वजह ये है कि इस मिंडे के शरीर पर उर्दू में 786 अंक लिखा हुआ है। 786 अंक की मुस्लिम समाज में काफी मान्‍यता है।

मीडिया से बातचीत में चरवाहा राजू सिंह ने बताया कि वह बीते 25 साल भेड़-बकरियां पाल रहा है। ऐसा पहली बार हुआ उसके एक मिंडे की कीमत से एक करोड़ रुपए तक पहुंची है।

सालभर पहले एक मादा भेड़ ने इस मिंडे को जन्म दिया था और आज उसी नर भेड़ के बच्चे की बोली लोगों ने 70 लाख से शुरू की और एक करोड़ रुपए तक लगा दी। वह इसे बेचना नहीं चाहता।

ek crore ka bhed ka bachha

राजू सिंह कहते हैं कि पहले तो वह मिंडे के शरीर पर उर्दू में लिखे 786 अंक को समझ नहीं पाया। उसे किसी ने बताया तो गांव के कुछ मुस्लिम समाज के बड़े बुजुर्गों को दिखाया तो उन्होंने मिन्डे के पेट पर 786 लिखा बताया।

इसके बाद यह बात मुस्लिम समाज में तेजी से फैल गई और मिंडे के खरीदार बढ़ते जा रहे हैं। किसी ने इसकी 70 लाख रुपए तो किसी ने एक करोड़ कीमत भी लगाई है। राजू ने बताया कि वे मिंडे को अनार, पपीता, बिंदोला, बाजरा और हरी सब्जियां खिलाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+