Rajasthan : दुल्हनिया लाने हेलिकॉप्टर से पहुंचा मजदूर का शिक्षक बेटा, पिता का सपना हुआ पूरा

धौलपुर, 23 अप्रैल। शादी को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। बारात रवानगी, फेरे व दुल्हन विदाई तक कोई खास बनाने का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही मामला राजस्थान के धौलपुर में सामने आया है। यहां मजदूर का शिक्षक बेटा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए हेलिकॉप्टर में सवार होकर पहुंचा है।

Rajasthan

मीडिया से बातचीत में दूल्हे महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि हेलिकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। मजदूर राधेलाल का सपना आज बेटे की बदौलत सच हो गया। राधेलाल के पास करीब 6 बीघा जमीन है, राधेलाल के तीन बेटियां और दो बेटे हैं।

मजदूर पिता का सपना पूरा करने के लिए शिक्षक बेटे ने अपने अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए हेलिकॉप्टर बुक किया और सरमथुरा उपखंड के मीनेश भगवान मंदिर के पास हेलीपैड बनवाया।

इस दौरान एससी आयोग अध्यक्ष एवं बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा भी हैलीकॉप्टर में बैठे और बाराती बने। उन्होंने वर और वधू को आशीर्वाद दिया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

दूल्हा महेंद्र सिंह मीणा गांव उमरेह के रहने वाला है। मध्य प्रदेश के पन्ना में द्वितीय श्रेणी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।दूल्हा बारात लेकर बाड़ी के कसौटी खेड़ा पहुंचा तो वहां दूल्हा के स्वागत के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+