CDS के साथ झुंझुनूं के कुलदीप सिंह भी शहीद, 2 साल पहले हुई शादी, मां बोलीं-बहू को भेजूंगी फौज में
झुंझुनूं, 12 दिसम्बर। भारत ने अपना प्रथम चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (CDS) बिपिन रावत बुधवार को MI-17V5 हेलीकॉप्टर में दिया। तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत भारतीय सेना के 13 अफसर शहीद हो गए। उनमें राजस्थान के लाल कुलदीप सिंह भी शामिल थे।

कुलदीप सिंह झुंझुनूं जिले के गांव घरडाना खुर्द निवासी
40 कुलदीप सिंह भारतीय वायुसेना में स्क्वॉड्रन लीडर थे और वे MI-17V5 हेलीकॉप्टर में ग्रुप कैप्टन पीएस चौहान के साथ को-पायलट के रूप में मौजूद थे। कुलदीप सिंह मूलरूप से झुंझुनूं जिले के चिड़ावा इलाके के गांव घरडाना खुर्द के रहने वाले थे।

परिवार वर्तमान में जयपुर रह रहा
कुलदीप अपने परिवार से तीसरे शख्स थे, जिन्होंने भारतीय वायुसेना ज्वाइन की। पिता रणधीर सिंह राव नेवी अधिकारी पद से रिटायर हो चुके हैं। उनकी बहन भी इंडियन नेवी में है। इनका परिवार वर्तमान में जयपुर रहा है। मीडिया से बातचीत में शहीद की मां ने कहा कि अब वे अपनी बहू को फौज में भेजना चाहेंगीं।

शहीद कुलदीप सिंह राव की जीवनी
बता दें कि झुंझुनूं जिले के चिड़ावा इलाके के गांव घरडाना खुर्द निवासी कुलदीप सिंह इकलौते बेटे थे। साल 2013 में भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे। मुंबई में ही बीएससी-आईटी की पढ़ाई की थी। 19 नवंबर 2019 को उनकी शादी मेरठ की यस्विनी ढाका के साथ हुई। बहन अभीता इंडियन कोस्ट गार्ड में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत है। मां कमला देवी गृहिणी है।

हैलिकॉप्टर हादसे में ये हुए शहीद
1. CDS बिपिन रावत
2. रावत की पत्नी मधुलिका
3. ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर
4. लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह
5. विंग कमांडर पीएस चौहान
6. स्क्वॉड्रन लीडर के सिंह
7. जेडब्ल्यूओ दास
8. जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए
9. नायक गुरसेवक सिंह
10. नायक जितेंद्र कुमार
11. लांस नायक विवेक कुमार
12. लांस नायक साई तेजा
13. हवलदार सतपाल












Click it and Unblock the Notifications