किसान सम्‍मेलन धौलपुर: 'राजस्‍थान चुनाव में PM Modi जरूर कहेंगे कि डबल इंजन की सरकार बनाओ'-जयंत चौधरी

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने धौलपुर किसान सम्मेलन में केंद्र सरकार पर कई निशाने साधे।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान अगले माह सितम्‍बर में हो सकता है। ऐसे में हरियाणा के नेताओं की भी राजस्‍थान में सक्रियता बढ़ गई है। राष्‍ट्रीय लोक दल के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जयंत चौधरी ने धौलपुर में किसान सम्‍मेलन को सम्‍बोधित किया और केंद्र सरकार पर कई निशान साधे।

Kisan Sammelan Dhaulpur

जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित की नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा चुनाव आते ही बदल जाती है। अब वे राजस्‍थान चुनाव 2023 को लेकर जरूर कहेंगे कि यहां पर डबल इंजन की सरकार बनानी है तो भाजपा को वोट दें।

मुज्जफरनगर की घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री को किसान की चिंता नहीं है। जबकि देश की तरक्‍की का रास्‍ता खेत और किसान से हैं। केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी करने वाली है। प्रधानमंत्री की नियत में खोट है। वे किसानों के हित में नीति बनाने वाले नहीं हैं।

जयंत चौधरी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को खोखला कर दिया है। किसानों की आय के डेटा को भी रोक रखा और आरटीआई कानून को कमजोर करने के लिए कानून ला रहे हैं। ऐसा कानून ला रहे हैं कि अगर कोई सवाल पूछेगा तो उसको लेने के देने पड़ जाएंगे।

ईआरपीसी योजना को लेकर जयंत चौधरी ने कहा कि राजस्‍थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जिस ईआरसीपी योजना का निर्माण किया और मोदी सरकार के जल शक्ति मंत्री कहते हैं, इससे कोई फायदा नहीं होगा जबकि इस परियोजना का 35 लाख हैक्टेयर जमीन सिंचित होगी। 50 लाख किसान परिवारों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। विडम्‍ब्‍ना है कि राजस्थान के एक भी सांसद ने योजना को लेकर संसद में खड़े होकर सवाल नहीं किया।

Kisan Sammelan Dhaulpur Rashtriya Lok Dal Jayant Chaudhary Speech on PM Modi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+