राजस्थान: दौसा में सचिन पायलट की किसान रैली, राजेश पायलट स्टेडियम में 1 लाख लोग जुटने का दावा

sachin pilot kisan rally in dausa rajasthan, दौसा। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के आंदोलन को 70 दिन से भी ज्यादा हो गए। किसानों के समर्थन में अब भाजपा सरकार के सभी विरोधी दल आवाज उठा रहे हैं। आज राजस्थान में कांग्रेस सचिन पायलट की अगुवाई में किसान-सम्मेलन कर रही है। इस महापंचायत में एक लाख से ज्यादा किसानों के शामिल होने का दावा किया गया है। यह महापंचायत दौसा के राजेश पायलट स्टेडियम में आयोजित हो रही है। यहां जुटने वाली भीड़ को सचिन पायलट के शक्ति परीक्षण के तौर पर भी देखा जा रहा है। राजस्थान की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने इस महापंचायत की तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है। इसमें बड़ी तादाद में गुर्जर समाज हिस्सा ले रहा है।

Kisan Mahapanchayat: sachin Pilot Rally in Rajesh Pilot Stadium at Dausa

कांग्रेस विधायक मुरारी मीणा और जीआर खटाना ने इस महापंचायत के लिए ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की कोशिश की हैं। ये दोनों विधायक गुरुवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहे। वे जगह-जगह लोगों से अधिक से अधिक संख्या में राजेश पायलट स्टेडियम पहुंचने की अपील करते हुए नजर आए। पुलिस विभाग की ओर से कहा गया कि, महापंचायत के आयेजन को देखते हुए दौसा का पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। गांव-कस्बों से बड़ी तादाद में किसान स्टेडियम पहुंच रहे हैं।

Kisan Mahapanchayat: sachin Pilot Rally in Rajesh Pilot Stadium at Dausa

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+