Rajasthan : अलवर कांड ने पकड़ा तूल, 14 मई को हजारों लोगों का जयपुर कूच
Dausa News in Hindi दौसा। राजस्थान का शर्मसार करने वाले थानागाजी गैंगरेप प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। अलवर एसपी, थानागाजी एसएचओ व पुलिसकर्मियों के बाद अब अन्य दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है।

दो मई को मुकदमा दर्ज होने के बाद भी इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाने वाले जांच अधिकारी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। 26 अप्रैल की इस घटना को पुलिस ने दस दिन तक दबाए रखा। यह सब राज्य सरकार के इशारे पर हुआ, क्योंकि राजस्थान की कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी किरकिरी नहीं करवाना चाहती थी।
मीणा ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक के लिए एक पीड़ित महिला के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई है। इस कृत्य में अलवर के एसपी, थानागाजी थानाधिकारी समेत तमाम वे लोग शामिल हैं, जिनका इसकी जांच से ताल्लुक है। उन सभी लापरवाहों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग को लेकर जयपुर कूच किया जाएगा, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
गांवों में जनसम्पर्क
अलवर गैंगरेप को लेकर प्रेसवार्ता करने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने गांवों में जनसम्पर्क किया और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जयपुर कूच में शामिल होने को कहा। इस दौरान राज्यसभा सांसद मीणा ने ग्रामीणों को कैतली से खुद चाय डालकर पिलाई। उल्लेखनीय है कि पीड़िता के परिवार को किरोड़ी लाल मीणा ने एक लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा पूर्व में कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications