Kirodi Lal Meena Resign: किरोड़ी लाल मीना इस्‍तीफा देंगे या नहीं? खुद ने दिया अपडेट, देखें VIDEO

Kirodi Lal Meena ka Istifa: राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना उर्फ बाबा ने अपने मंत्री पद से इस्‍तीफे के सवाल पर शनिवार को असल मायने में चुप्‍पी साध ली है।

अपने इस्‍तीफे के सवाल पर डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने अपने मुंह पर अंगुली रख ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वैसे लोकसभा चुनाव 2024 के 4 जून को नतीजे आने के बाद से लग रहा कि किरोड़ी लाल मीना का इस्‍तीफा किसी भी वक्‍त आ सकता है।

Kirori Lal Meena resignation

शनिवार को किरोड़ी लाल मीना माउंट आबू के दौरे पर थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे सवाल पूछा कि उनके इस्‍तीफा की चर्चा चल रही है। उस पर वे क्‍या कहना चाहते हैं? जवाब में मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने होठों पर अंगुली रखी और आगे बढ़ गए।

खबर है कि चार जून को नतीजे आए और मीना के गृह जिले दौसा में भाजपा उम्‍मीदवार कन्‍हैया लाल मीना हार गए। कांग्रेस के मुरारी लाल मीना ने जीत दर्ज की।

राजस्‍थान में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के पास कृषि एवं उद्योग विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग की जिम्‍मेदारी है।

चुनाव नतीजों के बाद किरोड़ी लाल मीना ने सरकारी कार्यक्रमों से दूरी बना ली। सचिवालय और कृषि भवन के अपने ऑफिस भी नहीं आ रहे। सरकारी गाड़ी का इस्‍तेमाल तक नहीं कर रहे। लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में भी किरोड़ी लाल मीणा शामिल नहीं हुए।

यह भी कहा जा रहा है कि किरोड़ी लाल मीना अपने वादे के पक्‍के हैं। दौसा में भाजपा की हार होने पर वे इस्‍तीफा जरूर देंगे। उनका इस्‍तीफा तैयार है। मंजूरी के लिए सीएम भजनलाल शर्मा को भेजने भर की देरी है। चुनाव नतीजे देख मीना खुद लिखा था कि 'प्राण जाए पर वचन नहीं जाए'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+