Khatu Mela 2024: खाटूश्यामजी लक्खी मेला 11 मार्च से, इस बार श्याम भक्तों के लिए बदल गए ये नियम
Khatu Shyam Mela, Khatu Shyam ji, Sikar, Rajasthan
khatu shyam ji mela 2024: राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी का लक्खी मेला 11 मार्च 2024 से शुरू होगा। इस बार के खाटू मेले को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी व सीकर जिला प्रशासन ने कई व्यवस्थाओं में बदलाव किया है।
खाटू श्याम फाल्गुन लक्खी मेला 2024 डेट घोषित होने के साथ ही बाबा श्याम के भक्त इस बात को लेकर खासे उत्साहित हैं कि इस साल मेले में क्या-क्या खास होगा? क्या नए नियम लागू किए गए हैं।

आठ फीट से ऊंचा निशान नहीं लाएं
11 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक चलने वाले खाटूश्यामजी मेले में इस बार सुरक्षा कारणों के चलते श्याम भक्त आठ फीट से अधिक ऊंचा निशान नहीं ला सकेंगे। मेले में चहुओर से बाबा श्याम के हजारों भक्त निशान लेकर पहुंचते हैं। झुंझुनूं के सूरजगढ़ संघ का निशान बाबा के शिखर पर सालभर लहराता है।
डीजे व कांच की शीशी पर भी रोक
बाबा श्याम के दरबार में श्याम भक्त गाजे-बाजे से पहुंचते हैं। मेले में श्याम भक्त पैदल भी खूब पहुंचते हैं। इस बार डीजे पर रोक लगा दी गई। मतलब श्याम पदयात्री अपने साथ डीजे नहीं ला सकेंगे। इसके अलावा कांच की शीशी पर भी प्रतिबंध लगाया है।

खाटूश्यामजी मेले की तैयारियां
खाटूश्यामजी मेले का लेकर मंगलवार सीकर जिला कलेक्टर कमर उल जमाल चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें खाटू मेले को लेकर कई फैसले लिए गए हैं। खास बात है कि इस बार श्याम भक्तों को जूते चप्पल अपने वाहन या अन्य सुरक्षित जगह पर खोलकर ही मंदिर तक आना होगा।
श्याम भक्तों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट
खाटूश्यामजी मेले 2024 में आने वाले श्याम भक्तों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं, पार्किंग भी निशुल्क होगी। नो-व्हीकल जोन में किसी भी प्रकार के वाहन नहीं आएंगे। मेले में 150 रोडवेज बसें लगाई गई हैं। मेले के दौरान श्याम कुंड बंद रहेगा। भंडारे को लेकर भी एसडीएम से अनुमति लेनी होगी।
श्याम दर्शन की व्यवस्था
खाटू मेला 2024 में श्याम भक्तों के लिए दर्शन निकास व्यवस्था में सुधार के लिए इस बार दो लाइन गुवाड़ चौक, चार लाइन मुख्य बाजार होते हुए जैन मंदिर वाली गली से होकर तथा अन्य लाइन नवीन निकास मार्ग से निकाली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications