Khatu Mela 2025: खाटूश्यामजी मंदिर से 50 मीटर पहले मेटल डिटेक्टर, 360 CCTV कैमरा व साढ़े 9 हजार सुरक्षाकर्मी
Khatu shyam Mela 2025: राजस्थान के सीकर जिले में खाटू कस्बे में 28 फरवरी 2025 से शुरू हो रहे खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस बार खाटू मेले में श्याम भक्तों के लिए कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं।
Khatu Mela 2025: खाटू मेला 2025 में नए मार्ग, आठ किमी लंबा जिगजैग रास्ता
खाटू श्याम जी मेले में श्याम भक्तों की भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए इस बार कई नए मार्ग और व्यवस्था बनाई गई हैं। खाटूश्यामजी-रींगस रोड पर नो व्हीकल जोन का गठन किया गया है, जिससे यातायात में कोई रुकावट नहीं होगी। रींगस से खाटू तक कारपेट बिछाया जाएगा, ताकि श्रद्धालु नंगे पैर यात्रा करने में परेशानी महसूस न करें। श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए आठ किलोमीटर लंबा जिगजैग रास्ता बनाया गया है, जिससे वे आराम से बाबा के दर तक पहुंच सकें।

Khatushyam ji Mela 2025: श्याम भक्त 14 लाइनों से होकर कर सकेंगे बाबा के दर्शन
खाटू मेला 2025 में बाबा श्याम के दर्शनों के लिए इस बार 14 लाइनें बनाई जाएंगी, जिनसे भक्त बाबा की चौखट तक पहुंचेंगे। दिव्यांग और बुजुर्ग भक्तों के लिए श्याम दर्शनों की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें व्हीलचेयर पर दर्शन कराने के लिए एक अलग लाइन बनाई जाएगी।
Khatu Ka Mela 2025: खाटूश्यामजी मंदिर परिसर में 50 मीटर पहले मेटल डिटेक्टर
खाटू मेला 2025 में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहली बार श्याम मंदिर परिसर में 50 मीटर पहले मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे, जिससे श्याम भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, 360 CCTV कैमरों से मेला स्थल की निगरानी रखी जाएगी। 5000 पुलिसकर्मी तथा 4500 आरएसी जवानों की तैनाती की जाएगी। आपातकालीन गेट्स की व्यवस्था भी की गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
गर्मी से बचाव और स्वास्थ्य सुविधाएं
खाटूधाम मेला 2025 में श्याम भक्तों को गर्मी से बचाने के लिए लखदातार ग्राउंड में 60 स्प्रिंकलर सिस्टम लगाए गए हैं। इसके अलावा एक इमरजेंसी हॉस्पिटल भी तैयार किया गया है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को मेडिकल सहायता तुरंत मिल सके। साथ ही पानी के 1 करोड़ पाउच तैयार किए गए हैं।
Khatoo Mela Parking 2025: खाटू मेला 2025 में पार्किंग और यातायात व्यवस्था
खाटूश्याम जी फाल्गुन लक्खी मेला 2025 में पार्किंग के लिए नई व्यवस्था की गई है। सीकर-रींगस रोड पर बड़े वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही, भक्तों को बसों के माध्यम से पार्किंग से मंदिर तक पहुंचने की सुविधा दी जाएगी। आपातकालीन स्थिति के लिए एक अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
स्पेशल ऐप और ऑनलाइन सुविधा
श्याम भक्तों की सुविधा के लिए इस बार मेला प्रशासन ने एक स्पेशल मोबाइल ऐप विकसित किया है, जिसमें भक्त मेले से जुड़ी सारी जानकारी, जैसे रूट, पार्किंग, और एंट्री-एग्जिट की जानकारी ले सकते हैं।
खाटू का मेला 2025 के लिए स्पेशल ट्रेन
खाटू श्यामजी मेले में जाने वाले श्याम भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा एक और 9 मार्च से दो स्पेशल रेल गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। जिसमें जयपुर-शकूरबस्ती-ढेहर का बालाजी एवं मदार-कुरूक्षेत्र-मदा र मेला स्पेशल रेल गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09725 जयपुर-शकूरबस्ती मेला स्पेशल रेलसेवा 1 मार्च से 15 मार्च तक जयपुर से 7 बजे रवाना होकर 14.30 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09726 एक से 15 मार्च तक शकूर बस्ती से दोपहर 3:50 बजे रवाना होकर रात 10:50 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- khatu Special Train: खाटूश्याम जी मेला 2025 के लिए कौनसी स्पेशल ट्रेनें चल रहीं? जानिए पूरा टाइम टेबल
यह ट्रेन ढेहर का बालाजी, नींदड़ बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, झज्जर, अस्थल बोहर एवं बहादुरगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेल में 9 साधारण श्रेणी के डिब्बे होंगे। इसके अलावा गाड़ी संख्या 09727 मदार (अजमेर) कुरूक्षेत्र मेला स्पेशल रेलसेवा 9 से 12 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन अजमेर के मदार से सुबह 09:20 बजे रवाना होकर शाम 7:40 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। गाड़ी नंबर 09728 कुरूक्षेत्र से रात 11:25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 8:00 बजे मदार पहुंचेगी। यह ट्रेन में किशनगढ, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना व कैथल स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। इस रेलगाड़ी में 16 साधारण श्रेणी के डिब्बे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications