Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

khatu Special Train: खाटूश्याम जी मेला 2025 के लिए कौनसी स्‍पेशल ट्रेनें चल रहीं? जानिए पूरा टाइम टेबल

khatu Mela Special Train: राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम जी मंदिर में फाल्गुन मेला 2025 इस 28 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। यह मेला 12 दिनों तक चलेगा। हर दिन 15 से 20 लाख श्रद्धालु खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है।

खाटू मेला 2025 में देशभर से श्रद्धालु हिस्सा लेने आएंगे। खासकर राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से। श्‍याम भक्‍तों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने मेला विशेष ट्रेनों और अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था की है।

khatu Syam ji Mela 2025 special train

खाटू मेला 2025 के लिए खास ट्रेनें और उनके रूट्स

उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा और कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। खाटूश्‍यामजी मंदिर के सबसे निकटवर्ती रेलवे स्‍टेशन रींगस जंक्‍शन है।

खाटू फाल्‍गुन लक्‍खी मेला 2025 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

(09637/Rewari - Ringas Express Special)
गाड़ी संख्या 09637: रेवाड़ी - रींगस स्पेशल (1 से 16 मार्च, कुल 16 ट्रिप)
रेवाड़ी से प्रस्थान: 11:45 बजे सुबह
रींगस पहुंचने का समय: 2:45 बजे दोपहर

(09638/Ringas - Rewari Express Special)
गाड़ी संख्या 09638: रींगस - रेवाड़ी स्पेशल (1 से 16 मार्च, कुल 16 ट्रिप)
रींगस से प्रस्थान: 3:05 बजे दोपहर
रेवाड़ी पहुंचने का समय: 6:20 बजे शाम

खाटू मेला 2025 के लिए अन्य स्पेशल ट्रेनें

Train number 09639: Madar - Rohtak
गाड़ी संख्या 09639: मदार - रोहतक (25 फरवरी से 16 मार्च)
Train number 09640: Rohtak - Madar
गाड़ी संख्या 09640: रोहतक - मदार (25 फरवरी से 16 मार्च)
Train number 09633: Rewari - Ringas
गाड़ी संख्या 09633: रेवाड़ी - रींगस (1 से 15 मार्च)
Train number 09634: Ringas - Rewari
गाड़ी संख्या 09634: रींगस - रेवाड़ी (2 से 16 मार्च)

आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कोच

रेलवे ने कुल 10 ट्रेनों में 30 से अधिक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकें।

  • गाड़ी संख्या 19617/19618: मदार - रेवाड़ी - मदार
  • गाड़ी संख्या 19620/19619: रेवाड़ी - फुलेरा - रेवाड़ी
  • गाड़ी संख्या 59632/59631: रेवाड़ी - हिसार - रेवाड़ी
  • गाड़ी संख्या 19622/19621: रेवाड़ी - फुलेरा - रेवाड़ी
  • गाड़ी संख्या 59630/59629: फुलेरा - जयपुर - फुलेरा
  • गाड़ी संख्या 09635/09636: जयपुर - रेवाड़ी - जयपुर
  • गाड़ी संख्या 14705/14706: भिवानी - ढेहर का बालाजी
  • गाड़ी संख्या 14725/14726: भिवानी - मथुरा - भिवानी
  • गाड़ी संख्या 54794/54793: मथुरा - सवाई माधोपुर - मथुरा
  • गाड़ी संख्या 14795/14796: भिवानी - कालका - भिवानी

खाटू श्याम जी मेले का इतिहास व महत्‍व (Khatu Shyam Ji fair History in Hindi)

सीकर जिले के खाटू कस्‍बे में बाबा श्‍याम के सालाना मेले की शुरुआत हर साल फाल्गुन माह में होती है। खाटू मेला 2025 श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। खाटूधाम में भगवान श्री कृष्ण के भक्‍त बर्बरीक की पूजा होती है। बर्बरीक को भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत में अपने आशीर्वाद से अमर किया था। यह मेला बर्बरीक के जीवन और श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है।

माना जाता है कि खाटू श्याम जी के दर्शन से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि, और शांति आती है। खाटू श्याम जी मेला श्रद्धा और भक्ति का महान संगम है, जहाँ लाखों श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन के लिए उमड़ते हैं। इस मेले में भाग लेने से भक्तों को आत्मिक शांति और आशीर्वाद मिलता है।

यह भी पढ़ें- Khatu Mela 2025: खाटूश्‍यामजी फाल्‍गुन लक्‍खी मेला 28 फरवरी से, इस बार खाटू में बदल गईं ये व्‍यवस्‍थाएं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+