Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

khatu Mela 2025: इस बार खाटू श्याम फाल्‍गुन लक्खी मेला में आने वाले श्‍याम भक्‍त इन बातों का ख्‍याल जरूर रखें

Khatu Mela 2025: राजस्‍थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ उपखंड के गांव खाटू में आयोजित होने वाले 12 दिवसीय फाल्गुन मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष 28 फरवरी 2025 से शुरू होने वाले खाटू मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी, पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के दौरान सुचारू यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेरिकेडिंग का कार्य प्रगति पर है।

KhatuShyam Ji Mela 2025: नवाचार और आकर्षण

इस बार मेले में कई नवाचार किए गए हैं। नगरपालिका के पास रींगस रोड पर मुख्य मेला मार्ग के प्रवेश द्वार को तोरण द्वार की तरह भव्य गेट बनाकर विद्युत रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। लामिया रोड पर चारण मैदान में बनाए जा रहे जिगजैग मार्ग की शुरुआत बुधवार को गणेश पूजन के साथ हुई।

यह भी पढ़ें- Khatu Mela 2025: खाटूश्‍यामजी फाल्‍गुन लक्‍खी मेला 28 फरवरी से, इस बार खाटू में बदल गईं ये व्‍यवस्‍थाएं

khatu mela 2025 Date time

khatu shyam ji falgun mela 2025 parking: सुविधाओं पर विशेष ध्यान, यातायात और सुरक्षा

  • पदयात्रा मार्ग पर विद्युत पोलों की नंबरिंग का कार्य शुरू हो चुका है।
  • ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी।
  • मेला क्षेत्र में बैरिकेड्स, छाया-पानी और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की गई।

khatushyam ji Mela 2025: सफाई और स्वास्थ्य सेवाएं

  • नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए 7 जोन बनाए गए हैं।
  • 6 जोन में तीन पालियों में सफाई होगी, जबकि एक जोन में रात्रि कालीन सफाई की जाएगी।
  • मेले में चिकित्सा शिविर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिसमें डॉक्टर, दवाइयां और एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • आवश्यक स्थानों पर अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी।

खाटूश्‍यामजी के व्‍यापारियों व दुकानदारों को दिशा-निर्देश

  • व्यापारियों को आठ फीट से बड़ा निशान न लगाने और कांच की सीसी में इत्र न बेचने के निर्देश दिए गए हैं।
  • सड़क किनारे व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार से विशेष अभियान चलाया जाएगा।

प्रशासनिक बैठक और निर्देश

बुधवार को आयोजित प्रशासनिक बैठक में उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं मेले के शुरू होने से पहले पूरी कर ली जाएं। साप्ताहिक बैठकों के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में तहसीलदार विवेक कटारिया, डीएसपी संजय बोथरा, थाना अधिकारी सुरेश, नगर पालिका ईओ सरिता चौधरी सहित जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अतिक्रमण हटाने का अभियान

मेले के दौरान अव्यवस्था से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए अधिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाएगा।

सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण

श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान व थाना प्रभारी पवन कुमार चौबे ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया, जिसमें शनि मंदिर रास्ता, केरपुरा तिराहा, 52 बीघा पार्किंग स्थल, सांवलपुरा पार्किंग और वीवीआईपी दर्शन मार्ग शामिल हैं। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

राजस्‍थान के सीकर जिले में क्‍यों भरता है खाटू मेला?

खाटू श्याम मेला राजस्थान के सीकर जिले में इसलिए भरता है क्योंकि यह खाटू श्याम जी के प्रसिद्ध मंदिर का स्थल है। माना जाता है कि खाटू श्याम जी, जिन्हें श्रीकृष्ण का वरदान प्राप्त था, महाभारत काल के महान योद्धा बर्बरीक का अवतार हैं। उनकी महिमा और आस्था के कारण हर साल फाल्गुन महीने में लक्खी मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करने आते हैं।

यह भी पढ़ें- KhatuShyam: क्या है खाटू श्याम और श्रीकृष्ण का रिश्ता?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+