Khatu Mela 2019 : खाटूश्यामजी में हर रास्ते से उमड़ रहा आस्था का सैलाब, कोलकाता के फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार

Sikar News, सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में बाबा श्याम का फाल्गुन मेला 2019 (Khatu Mela) परवान चढ़ता जा रहा है। नौ मार्च से शुरू हुए खाटू फाल्गुन मेला 2019 (khatu shyam falgun mela 2019) में हर रास्ते से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। तीसरे दिन सोमवार को श्याम भक्तों का उत्साह देखते बना।

Khatu mela 2019 Latest update from Khatushyamji Sikar

तीन दिन में लाखों भक्त बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। श्याम मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को दर्शनों में आसानी हो इसके लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी मेले में तैनात किए हैं।

ये भी पढ़ें : खाटू श्याम जी मेला 2019 में आने से पहले जान लें इस बार की नई व्यवस्थाओं के बारे में

अब तक दस लाख श्याम भक्त पहुंचे

बाबा श्याम के खाटू लक्खी मेले में पिछले तीन दिन में लगभग 10 लाख श्याम भक्त पहुुंच चुके हैं। श्याम भक्तों की पद यात्रा रींगस से हुई हो जाती है, जो करीब दस किलोमीटर का सफर तय करने के बाद खाटूधाम पहुंचकर सम्पन्न होती है। पदयात्रा के मार्ग में जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर भी लोग पुण्य कमा रहे हैं।

कोलकाता के फूलों से सजा बाबा का दरबार
खाटूश्यामजी के लक्खी मेले में बाबा श्याम के दरबार की सजावट में विशेष आकर्षक का केन्द्र रहती है। मंदिर परिसर को मोगर, गुलाब आदि फूलों से सजाया जाता है। खाटू फाल्गुन लक्खी मेले 2019 के मौके पर श्याम दरबार सजाने के लिए कोलकाता से विशेष फूल मंगवाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+