खाटू श्याम जी मेला 2019 में आने से पहले जान लें इस बार की नई व्यवस्थाओं के बारे में
KhatuShyam ji News, सीकर। राजस्थान के खाटू श्याम जी स्थित बाबा श्याम का सालाना लक्खी मेला (Khatu Shyam ji Falgun Mela 2019 ) इस बार 10 मार्च 2019 से शुरू होगा। 18 मार्च तक चलने वाले इस विश्व प्रसिद्ध मेले में लाखों भक्त बाबा श्याम के दरबार में शीश झुकाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगे।

भारत के हिन्दू मंदिरों के सबसे बड़े मेलों में से खाटूश्यामजी मेला (Khatu Fair 2019) भी एक है। इन दिनों सीकर प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू फाल्गुन लक्खी मेले 2019 की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। प्रशासन में बैठकों का दौर चल रहा है, वहीं मंदिर कमेटी मेले की व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में लगी है।
यह रहेगी दर्शनों की व्यवस्था
खाटू लक्खी मेले 2019 (baba shyam Mela 2019) में आने वाले श्याम भक्तों को दर्शनों में सहूलियत हो इसके लिए हर तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस बार 15 हजार से बांस व बल्लियां मंगवाई गई हैं। जिन्हें खाटू के लखदातार मैदान में लगाया गया है। खाटू मेले के दौरान श्याम भक्तों की भीड़ होने पर वे इन्हें बांस व बल्लियों के सहारे मुख्य मंदिर तक पहुंचेंगे।

इसके अलावा लखदातार मैदान में जिगजैग की भी व्यवस्था रहेगी, क्योंकि मुख्य मेले के दौरान लाखों श्याम भक्त एक साथ खाटूश्यामजी पहुंचेंगे। इसलिए भीड़ को दर्शनों में परेशानी ना हो इसके लिए तब बांस की बजाय जिगजैग का इस्तेमाल किया जाएगा। दोनों ही व्यवस्थाओं में तीन-तीन कतारें बनाई गई हैं।
रींगस रोड पर प्रवेश द्वार
हर बार की तरह वर्ष 2019 के खाटूश्यामजी फाल्गुन लक्खी मेले प्रवेश द्वार आकर्षण का केन्द्र रहेगा। यह प्रवेश रींगस रोड पर बनेगा। सभी श्याम भक्त इसी द्वार से प्रवेश करके बाबा श्याम के दरबार तक पहुंचेंगेद्य। प्रवेश द्वार के बाद श्याम भक्त बिजली ग्रेड, खटिकान मोहल्ला होते हुए लखदातार मैदान में आएंगे और यहां से मुख्य मंदिर पहुंचेंगे। इस पूरे सफर में श्याम भक्त करीब 10 से 12 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications