राजस्थान की 26 वर्षीय कंचन शेखावत कमाती है 1.70 करोड़ रुपए, गांव किरडोली से यूं पहुंची अमेरिका
सीकर। राजस्थान के सीकर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर लक्ष्मणगढ़ तहसील में छोटा सा गांव है किरडोली छोटी। यहां के राजपूत परिवार की बेटी ने कामयाबी की ऐसी कहानी लिख दी है, जो युवाओं को प्रेरित करनी वाली है। बेटी का नाम है कंचन शेखावत (Kanchan Shekhawat Sikar) ।
Recommended Video

कंचन शेखावत किरडोली छोटी सीकर से अमेरिका पहुंची
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में कंचन शेखावत ने बताया कि उन्होंने असफलता से हार मानने की बजाय अपनी जिद और जुनून के साथ 'जब तक हारूंगी नहीं तब तक हार नहीं मानूंगी' के मूलमंत्र को अपनाया। यही वजह है कि आज कंचन सीकर के छोटे से गांव से निकलकर यूएसए में 1 करोड़ 70 लाख के पैकेज पर नौकरी कर रही हैं।

कौन है सीकर की कंचन शेखावत
26 वर्षीय कंचन शेखावत राजस्थान के सीकर जिले के गांव किरडोली छोटी के भंवर सिंह शेखावत और चांद कंवर की होनहार बेटी है। हाउसवाइफ बहन सुनीता कंवर से छोटी व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे भाई धमेंद्र शेखावत से बड़ी कंचन शेखावत वर्तमान में अमेरिका के सिएटल में अमेजन कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर डवलवपर के रूप में कार्यरत है।

कंचन की शुरुआती पढ़ाई गुजरात में
लक्ष्मणगढ़ के गांव किरडोली छोटी के राजपूत मोहल्ला निवासी कंचन के भाई धमेंद्र ने बताया कि उनके पिता भंवर सिंह शेखावत गुजरात में प्लास्टिक का काम करते थे। तब वे परिवार समेत वडोदरा रहते थे। ऐसे में कंचन की शुरुआती पढ़ाई गुजराती माध्यम से हुई। फिर इनका परिवार सीकर आ गया।

सीकर के प्रिंस एकेडमी से की पढ़ाई
कुछ समय बाद कंचन का परिवार गुजरात से किरडोली छोटी लौट आया। फिर कंचन ने सीकर के प्रिंस एकेडमी में दाखिला लिया। सीकर स्थित प्रिंस एकेडमी के मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन ने बताया कि कंचन ने 10वीं में 89 फीसदी और 12वीं 85 फीसदी अंक हासिल किए।

प्रिंस एकेडमी के डॉ. पीयूष सुण्डा ने बढ़ाया हौसला
कंचन बताती हैं कि वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती थी। ऐसे में आईआईटी में दाखिले के लिए एग्जाम दिया। चयन नहीं हुआ तो मायूस हो गई थी। मन में नकारात्मक भाव आने लगे थे। तब प्रिंस एकेडमी के निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा व चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने हौसला बढ़ाया।

कोटा में रहकर की आईआईटी की तैयारी
आईआईटी में चयन नहीं होने के बाद भी कंचन ने हार नहीं मानी और कोटा जाकर आईआईटी की तैयारी की। वहां भी आईआईटी में चयन नहीं हुआ। हालांकि एनआईटी में सफल रहीं।। मिजोरम कॉलेज मिली। वर्ष 2010 से 2014 तक मिजोरम में पढ़ाई की। इस दौरान पोलारिस कम्पनी में करीब आठ लाख रुपए प्रति वर्ष का पैकेज मिला। कैम्पस प्लेसमेंट के बाद जॉब करने के लिए कंचन चेन्नई आ गई।

चेन्नई से अमेरिका की उड़ान
पोलारिस कम्पनी में जॉब करते हुए कंचन शेखावत ने अमेजन कम्पनी में इंटरव्यू दिया और वर्ष 2016 में उनका चयन भी हो गया। इसके बाद कंचन ने चेन्नई से अमेरिका की उड़ान भरी। वर्ततान में एक करोड़ 70 लाख के पैकेज जॉब कर रही हैं। कंचन कहती हैं कि अमेरिका में काम करते हुए सीकर की बहुत याद आती है। सीकर में स्कूली शिक्षा वाले दिन कभी नहीं भूल पाउंगी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications