राजस्थान BJP में 'अश्लील वीडियो' कांड से हड़कंप, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर पर लगा ये सनसनीखेज आरोप

भीलवाड़ा। राजस्थान भाजपा में 'अश्लील वीडियो' कांड की गूंज है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर पर अपने मोबाइल से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब भाजपा के नेताओं ने इस संबंध में भीलवाड़ा जिले के माण्‍डल पुलिस थाने में पहुंचकर गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Recommended Video

    Rajasthan BJP के वाट्सऐप ग्रुप में आया अश्लील Video पूर्व मंत्री पर लगा आरोप | वनइंडिया हिंदी
    Kalulal Gurjar Former minister of Rajasthan accused of sending pornographic videos to WhatsApp groups

    भीलवाड़ा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्‍यक्ष कमलेश गुढ्ढा ने पूर्व मुख्‍य सचेतक कालूलाल गुर्जर के खिलाफ पुलिस थाने में आईटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा है कि व्हाट्सएप पर 'हम साथ-साथ हैं' नाम से हमारा एक ग्रुप बना हुआ है, जिसमें कालूलाल गुर्जर के मोबाइल से अश्लील वीडियो भेजे गए हैं।

    वहीं, इस मामले में पूर्व मुख्‍य सचेतक कालू लाल गुर्जर ने कहा कि मुझे किसी ने फोन करके सूचना दी कि आपके मोबाइल नम्‍बर से अश्‍लील वीडियो एक व्हाट्सएप ग्रुप में भेज गए हैं। इस पर जब मैंने अपना मोबाइल में देखा तो यह बात सही पाई गई। कालूलाल गुर्जर ने कहा कि मेरे यहां पर मुझसे मिलने कई व्‍यक्ति आते हैं। संभवतया उनमें से ही किसी ने मेरी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए मेरे मोबाइल से ऐसे वीडियो भेजे होंगे।

    गुर्जर ने यह भी कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में जिन लोगों ने उन्हें हराने में काम किया था। वहीं लोग इस षड़यंत्र में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में मेरी साफ छवि के कारण कई मुझे टिकट ना मिल जाए। वहीं, भीलवाड़ा जिले के माण्‍डल पुलिस थानाधिकारी राजेन्‍द्र गोधारा का कहना है कि धारा 67, 67 ए और आईटी एक्‍ट में प्रकरण दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+