जोधपुर में भीषण सड़क हादसे में धड़ से अलग हुआ सिर, 5 महिलाओं समेत 12 की मौत, VIDEO
Jodhpur News in Hindi, जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सोमवार रात करीब डेढ़ दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार की पांच महिलाओं व एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल है।

गांव भोजाकोर में पसरा सन्नाटा
मंगलवार दोपहर को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। उधर, गांव भोजाकोर में एक साथ एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत से सन्नाटा पसर गया। बाजार बंद रहे और सुबह से ही पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले। हर कोई मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाने उनके घर पहुंचा।

भात भरने से जोलियाली गांव जा रहे थे
( Jodhpur Accident ) जानकारी के अनुसार जोधपुर जिले के भोजाकोर गांव के विश्नोई जांगू परिवार की गांव जोलियाली निवासी दोहिती की सोमवार रात को शादी थी। परिवार के लोग दो करों में सवार होकर शादी में भात (शादी में शिरकत करना) भरने जा रहे थे। वहीं सामने से सामने से जोधपुर जिले के ही गांव सोमेसर निवासी सोनी परिवार कार में सवार होकर आ रहा था।

दो घायलों ने सुबह दम तोड़ा
गांव आगोलाई के पास दोनों कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार में सवार अधिकांश लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद भंयकर धमाके के साथ आवाज आई, जिससे आस-पास के घरों में लोगों की नींद टूट गई और वे मौके पर पहुंचे। कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। साथ ही विश्नोई जांगू परिवार की दूसरी गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी। सभी ने घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। यहां देर रात 10 लोगों की मौत हो गई और छह लोग का गंभीर रूप से घायलावस्था में उपचार शुरू किया गया। घायलों में दो लोगों ने सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जोधपुर हादसे में इनकी हुई मौत
1) सांवरीज गांव निवासी सुआ देवी
2) गुमानपुरा निवासी 14 वर्षीय निशा पुत्री भगवानाराम
3) देरावर
4) हिंगोली निवासी शेख अजमल इस्लाम पुत्र शेख कोलिम
5 ) भोजासर निवासी सीमा पुत्री राजूराम
6) सोमेश्वर निवासी गौतम पुत्र देव राज सोनी उम्र 45 वर्ष
7 ) गौतम का 7 वर्षीय बेटा
8) भोजासर निवासी 30 वर्षीय प्रेमी पत्नी राजूराम बिश्नोई
9) बज्जू गांव निवासी 60 वर्षीय धाई पत्नी बाबूराम
10) शेरगढ़ के सोमेश्वर गांव निवासी नारायण सिंह पुत्र क्यों सिंह लखारा
की इस हादसे में मौत हो गई।
11) दो घायलों की मौत हो गई सुबह।

रात को ये थे घायल
1) भोजासर निवासी 25 वर्षीय पुष्पा पत्नी संतोष विश्नोई
2) गुमानपुरा निवासी 40 वर्षीय सिनगरी पत्नी गिरधारी
3) जैसला निवासी इंदिरा पत्नी जगदीश जिसका पीहर भोजासर है
4) 10 वर्षीय मनीष पुत्र गौतम
5) भोजासर निवासी 30 वर्षीय शारदा पत्नी बाबूलाल भोजासर निवासी 30 वर्षीय
6) मोहिनी पत्नी ओमप्रकाश विश्नोई गंभीर रूप से घायल

मृतकों में पांच महिलाएं शामिल
मृतकों के परिजन सुभाष विश्नोई ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं, एक बच्चा शामिल है। गांव जोलियाली में सोमवार रात को शादी थी और मंगलवार सुबह कार्यक्रम होना था, मगर उनके घर पहुंचते उससे पहले ही परिवार हादसे का शिकार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications