जोधपुर में पुलिस ने कुख्यात अपराधी को पकड़ा, एक लाख रुपए का था इनाम
राजस्थान के जोधपुर में पुलिस ने एक लाख रूपए के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जोधपुर के एसपी ग्रामीण धर्मेंद्र यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमने बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
एसपी ने बताया कि पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि विश्नारम नाम का अपराधी इलाके में है, जिसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम है। इसके बाद हमने इलाके में बैरिकेडिंग लगा दी और सर्च शुरू कर दिया।

इसी दौरान बदमाश ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जब पुलिस ने बदमाश का पीछा करना शुरू किया तो इस दौरान वह गिर गया और उसके पैर पर चोट आई है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। वह कई मामलों में वांटेड है।












Click it and Unblock the Notifications