राजस्थान में तमंचे पर डिस्को करते दिखे मोस्ट वांटेड गुंडे, वायरल वीडियो जोधपुर पुलिस की उड़ी नींद
जोधपुर। शादी विवाह व जन्मदिन की पार्टियों में जश्न के साथ-साथ आजकल युवा अपने मोस्टवांटेड साथियों के साथ हथियार लहराते हुए डांस करते नजर आने हैं। कई बार तो उन हथियारों से खुलेआम हवाई फायर कर उनके वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने जोधपुर पुलिस की नींद उड़ा दी है, क्योंकि इस वायरल वीडियो में दिखने वाले युवक राजस्थान के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में आने वाले बदमाश हैं, जो हथियार लहराते हुए फिल्मी गानों पर ठुमके लगा रहे हैं।
शादी में फायरिंग कर आसपास के क्षेत्र में दहशत भी बढ़ा रहे हैं। इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर अपना दबदबा डर व आम लोगों में खौफ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इनसे पूर्व भी जोधपुर में ही 007 गैंग ने अपने रसूख को कायम करने के लिए हथियारों के साथ वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल करवाए थे।
जोधपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 007 गैंग का तो पूरा खात्मा कर दिया है, मगर अब ये बदमाश सिरदर्द बन गए हैं। जोधपुर पुलिस ने वाइरल वीडियो में दिख रहे मोस्ट वांटेड की तलाश शुरू कर दी गई है। जोधपुर साइबर क्राइम अधिकारी नरेन्द्र पूनिया के अनुसार वायरल वीडियो में मोस्टवांटेड राजू डारा व उसके गुर्गे दिखाई दे रहे हैं। इनकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही इन्हें पकड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications