Fb से शुरू हुई ये Love Story लिव इन तक पहुंची और फिर हुआ सबको चौंकाने वाला The End , देखें वीडियो
{video1}
Jhunjhunu News, झुंझुनूं। एफबी पर एक युवक को प्रेम जाल में फंसाने से लेकर शुरू हुई यह (Jhunjhunu Love Sotry ) लव स्टोरी लिव इन रिलेशनशिप तक पहुंची और फिर सबको चौंका देने वाले खुलासे के साथ कहानी का अंत हो गया। दरअसल, प्रेम जाल में फंसाकर युवक से रुपयों की मांग करने और नहीं देने पर मामला दर्ज करवाने की धमकी देने वाली शातिर महिला को हिरासत में ले लिया गया है। झुंझुनू सिटी सीओ ममता सारस्वत ने महिला को पीड़ित युवक से दो लाख रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार झुंझुनूं जिले के गुड़ा गांव में आरोपी महिला अपनी मां के साथ लगभग 7 8 साल से रह रही थी। पीड़ित युवक राज जांगिड़ के साथ उसने पहले फेसबुक पर जान पहचान बढ़ाई थी और फिर उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा, मगर बाद में धीरे-धीरे महिला ने पीड़ित युवक राज से पैसों की डिमांड शुरू कर दी। वह उसे पैसे देता भी रहा, लेकिन बाद में उसने बीस लाख रुपए मांग लिए और रुपए नहीं देने पर मामला दर्ज करवाने की धमकी देने लगी।

इस पर पीड़ित युवक राज ने अपने परिजनों के साथ मिलकर Jhunjhunu CO City ममता सारस्वत से इसकी शिकायत की, जिस पर ममता सारस्वत के बताए अनुसार महिला से बात की गई। पीड़ित युवक ने आरोपी महिला को 13 लाख रुपए देने की बात कही और मुकदमा दर्ज नहीं कराने की बात कागज पर भी लिखवानी थी। रुपयों के लालच में जब वह आई तो पुलिस ने दो लाख रुपए लेते रंगे हाथ उसकी मां व अन्य उनके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि महिला और उसकी मां कोलकाता निवासी हैं। लम्बे समय से गुडा में रह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications