झुंझुनूं के राजेन्द्र सिंह और चूरू के कमल कुमार एलओसी पर शहीद, 2018 में भर्ती हुआ था साहवा का लाल

कश्मीर में एलओसी पर राजस्थान के दो जवान शहीद, ज्वानिंग के सालभर बाद तिरंगे में लिपटकर आएगा कमल कुमार

झुंझुनूं/चूरू. हिन्दुस्तान की सरहद की रक्षा करते राजस्थान के दो सपूत शहीद हो गए हैं। दोनों उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर तैनात थे। वहां हिमस्खलन में वीरगति को प्राप्त हो गए। बता दें कि शहीद राजेन्द्र सिंह राजस्थान के झुंझुनूं जिले की खेतड़ी तहसील के गांव हरड़िया की ढहरवाली ढाणी और शहीद कमल कुमार चूरू जिले के तारानगर तहसील के साहवा के रहने वाले थे।

Jhunjhunu soldier rajendra singh churu soldier martyred kashmir

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीराम दिनकर के मुताबिक मंगलवार को कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार में जाट रेजीमेंट के जवान तैनात थे। वहां भयंकर हिमस्खलन होने पर चार जवान दब गए थे। जिनके बाद में शव बरामद किए गए। झुंझुनूं के खेतड़ी तहसील की हरड़िया की ढहरवाली की ढाणी के शहीद राजेंद्र सिंह के परिवार में वीरांगना सरोज, एक बेटा और एक बेटी है। वहीं, 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए तारानगर के साहवा के शहीद कमल के पिता भी सेना में थे। वे हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए।

शाम तक पहुंच सकती है पार्थिव देह

2 जाट रेजिमेंट के जवान राजेन्द्र सिंह का जन्म 25 जून 1983 को हुआ था। खेतड़ी उपखंड के गांव हरड़िया में उनके शहादत की सूचना से शोक की लहर है। शहीद राजेन्द्र सिंह की पार्थिह देह शाम तक झुंझुनूं पहुंचने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+