Riya Chaudhary : 2 सरकारी नौकरी छोड़कर चुनी 'खाकी', फिर बन गईं राजस्थान पुलिस की लेडी सिंघम
झुंझुनूं, 24 मई। पहले शिक्षिका, फिर जीएनएम और अब लेडी सिंघम। नाम है रिया चौधरी। ये राजस्थान पुलिस की काबिल अफसर हैं। इनकी जहां भी पोस्टिंग होती है उस इलाके के अपराधियों में खलबली मच जाती है।
Recommended Video

कौन हैं दबंग एसआई रिया चौधरी?
बता दें कि राजस्थान पुलिस में उप निरीक्षक हैं। फिलहाल राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बिसाऊ पुलिस थाने में बतौर एसएचओ कार्यरत हैं। यहां सालभर से तैनात एसएचओ रिया चौधरी ने कोरोना काल में बेहतरीन कार्य किया है।

शराब के ठेके किए सीज
एसआई रिया चौधरी के लेडी सिंघम होने की बात का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए शराब के दो ठेकों समेत छह दुकानें सीज कर दी थी। शांतिभंग के आरोप में 26 लोगों को पकड़ा।

शेखावाटी के तीनों जिलों से जुड़ी जड़े
बता दें कि रिया चौधरी की जड़े शेखावाटी के सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले से जुड़ी हुई हैं। सीकर जिले के फतेहपुर उपखंड के गांव दौतलाबाद में साल 1985 में इनका जन्म हुआ। चूरू जिले के रतनगढ़ उपखंड के गांव मैनासर के महेन्द्र सिंह से शादी हुई। महेंद्र सिंह फौज में हैं। वहीं, शेखावाटी के तीसरे जिले झुंझुनूं के विभिन्न पुलिस थाने में सेवाएं दे चुकी हैं।

मंडावा की पहली महिला एसएचओ रहीं
रिया चौधरी शिक्षिका और जीएनएम की नौकरी के बाद साल 2014 में राजस्थान पुलिस में एसआई बनीं। 2015 से 2017 से सीकर कोतवाली में तैनात रहीं। मई 2018 से झुंझनूं कोतवाली में और चार माह तक यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। अब बिसाऊ पुलिस थानाधिकारी हैं।

लॉकडाउन में दुकानों की जांच करने ग्राहक बनकर पहुंचीं
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के तहत राजस्थान में लॉकडाउन लगा हुआ है। बिसाऊ में लॉकडाउन के बावजूद कुछ दुकानें खुली थीं। 23 मई की सुबह सात बजे एसएचओ रिया चौधरी सादा कपड़ों में एक कांस्टेबल के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राहक बनकर दुकानों पर पहुंच गई और फिर अपनी टीम को बुलाकर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications