Nawalgarh Shop Fire : दुकानदार से मांगी 5 लाख की रंगदारी, रुपए नहीं देने पर दुकान में लगाई आग

झुंझुनूं, 28 अगस्त। राजस्थान के झुंझुनूं के नवलगढ़ कस्बे के बाबड़ी गेट इलाके में स्थित आरके डिपार्टमेंटल स्टाेर में लगी आग के मामले में रंगदारी मांगने की बात सामने आई है। घटना के दिन ही विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल की रिकार्डिंग से इसका खुलासा हुआ है। विदेशी नंबर से आए फोन कॉल की रिकार्डिंग में एक व्यक्ति दुकान मालिक को फोन कर पांच लाख रुपए मांग रहा है और वह कह रहा है कि शाम तक बुधवार को पांच लाख रुपए नहीं पहुंचाए तो दुकान में आग लगने की सूचना आएगी।

Jhunjhunu

यह रिकार्डिंग दुकान में आग लगने वाले दिन यानी बुधवार सुबह की है। दुकान के मालिक महेश सैनी ने बताया कि दुकान में आग लगने के कारण वह पूरी तरह टेंशन में आ गया था। शुक्रवार रात जब अपना मोबाइल देख रहा था, तब उसकी नजर दिन में आए विदेश के नंबरों के फोन कॉल पर पड़ी। तब उसे पूरी बात याद आई। इसलिए उसने रिकॉडिंग चैक की तो उसमें धमकी की बात सामने आई।

गौरतलब है की दुकान मालिक महेश ने बताया कि दुकान में ग्राहकों की भीड़ होने के कारण उसने फोन को गंभीरता से नहीं लिया और ग्राहकों की भीड़ के कारण इस कॉल को भी भूल गया जबकि फोन करने वाला व्यक्ति बोल रहा था की वह महेश पंडित बोल रहा है। आज शाम छह बजे तक पांच पेटी तैयार कर लेना।

Jhunjhunu Nawalgarh shop fire

वहीं, एडवोकेट सुरेश सैनी ने पुलिस से इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यह पंडित कौन है। महेश की किसी से दुश्मनी तो नहीं है या किसी दूसरे व्यक्ति ने पंडित बनकर महेश को कॉल किया हालांकि इन बातों का खुलासा पुलिस जांच में ही हो पाएगा। दुकान में आग लगने के कारण करीब 1 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है।

वहीं, नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा भी दुकान पर पहुंचे और दुकान के संचालक महेश सैनी को ढांढ़स बंधाते हुए कहा निराश होने की जरूरत नहीं है। हर रात के बाद सवेरा है। सब कुछ पहले जैसा होगा और पार्षद एडवोकेट सुरेश सैनी ने कहा कि वे शॉर्ट सर्किट से आग लगना नहीं मानते। वहीं, मौके पर इस दौरान पालिकाध्यक्ष शोयब खत्री भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+